{"_id":"5c6edb58bdec221a376696fb","slug":"divyansh-saxena-hit-ton-india-u-19-team-strong-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवांश के शतक से इंडिया अंडर-19 को मजबूत बढ़त ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिवांश के शतक से इंडिया अंडर-19 को मजबूत बढ़त
Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
-
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज दिवांश सक्सेना के 122 रन की मदद से भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ टेस्ट के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मेजबान टीम ने 92.3 ओवरों में 330 रन बनाए। मेहमान टीम ने पहली पारी में 197 रन बनाए थे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति पर 15 ओवरों में 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इससे पहले इंडिया अंडर-19 टीम तीन विकेट पर 95 रन से आगे खेलने उतरी और दिवांश ने अपनी पारी 44 रन से आगे बढ़ाई थी। कप्तान सूरज आहुजा ने 57 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ब्रायस ने 77 रन देकर छह विकेट लिए।
विज्ञापन