फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   disappointed on not having qualified for semis saya gautam gambhir

आईपीएल में ताकत दिखाएगा केकेआर

Mon, 22 Oct 2012 08:29 PM IST
केपटाउन/एजेंसी
केपटाउन/एजेंसी Updated Mon, 22 Oct 2012 08:29 PM IST
विज्ञापन
disappointed on not having qualified for semis saya gautam gambhir

चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुई कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल के अगले सत्र में शानदार वापसी का भरोसा दिया है। गंभीर ने कहा है कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाना उनके और टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा लेकिन इससे वह हताश नहीं हैं, हम निश्चित रूप से आईपीएल के अगले सत्र में ज्यादा मजबूत वापसी करेंगे।

विज्ञापन


टायटंस के खिलाफ 99 रन की जीत से खुश गंभीर ने कहा कि मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास अच्छी टीम है। हमने अपना वास्तविक प्रदर्शन किया। ऐसी स्थितियों में आप 100 रन भी बना लेते हैं तो आपको गेंदबाजों पर भरोसा होता है कि वे स्कोर का बचाव कर पाएंगे।
विज्ञापन


कप्तान ने विकेटकीपर बल्लेबाज मानविंदर बिस्ला और मैन ऑफ द मैच चुने गए बल्लेबाज देवब्रत दास की तारीफ करते हुए कहा कि सारा श्रेय दास को जाता है, जिसने शानदार फिनिशिंग की। शीर्षक्रम में बिस्ला ने लाजवाब बल्लेबाजी की है। मैन ऑफ द मैच बनकर खुश नजर आ रहे देवब्रत ने कहा कि मुझे तो बस अपना स्वाभाविक खेल खेलने को कहा गया था और मेरा स्वाभाविक खेल गेंद पर नजर रखना तथा प्रहार करना है। मैंने ऐसा ही किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed