फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post

धवन के वर्ल्ड कप 2019 से बाहर होने पर गंभीर ने जताई निराशा, लिखा भावुक पोस्ट

Thu, 20 Jun 2019 04:58 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 20 Jun 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
धवन और गंभीर - फोटो : अमर उजाला

टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 से बाहर हो गए हैं। बांए हाथ के इस धाकड़ बल्लेबाज के बाहर होने पर क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटरों में निराशा का माहौल है। ऐसे में क्रिकेटर से राजनेता बने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज व मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने धवन के विश्व कप से बाहर हो जाने के चलते सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है।

विज्ञापन

‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
gautam gambhir

गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह जानकर निराशा हुई कि शिखर धवन अब वर्ल्ड कप में भाग नहीं ले पाएंगे। मेरी सहानुभूति तुम्हारे साथ है भाई, लेकिन चिंता मत करो, दुनिया यहीं खत्म नहीं हो जाती। ऋषभ पंत के लिए शुभकामनाएं। मेरा आग्रह है कि हम ऋषभ पर कोई अनुचित दबाव न डालें।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले तीन मैच खेलकर वर्ल्ड कप से बाहर होने वाले धवन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया था। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'मैं इस बात का एलान करते हुए भावुक हूं कि मैं अब क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश, बाएं हाथ का अंगूठा सही समय पर ठीक नहीं हुआ है। लेकिन, शो मस्ट गो ऑन...मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मेरे टीम मेट्स, क्रिकेट लवर्स और पूरे देश से इतना प्यार और समर्थन मिला। जय हिंद' 
 


 

विज्ञापन

‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
शिखर धवन - फोटो : social Media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

 

‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
चोट लगने के बाद शिखर धवन - फोटो : पीटीआई

दरअसल, उनके अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। इसके बाद बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि अगले एक हफ्ते तक शिखर धवन टीम के साथ चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा था कि शिखर धवन अगले एक दो हफ्ते में इस चोट से उबर जाएंगे, लेकिन बुधवार को आधिकारिक तौर पर उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। अब इस सलामी बल्लेबाज की जगह टीम में ऋषभ पंत को शिमालि किय गया है। 

‘Disappointed’ Gautam Gambhir reacts on Shikhar Dhawan injury and wrote emotional post
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

युवा ऋषभ पंत पहले से ही इंग्लैंड में टीम के साथ हैं। धवन के स्थान पर पंत को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, 'आईसीसी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसकी टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने आईसीसी पुरुष विश्व कप-2019 में पंत को धवन के विकल्प के तौर पर मंजूरी दे दी है। पंत बाकी के मैचों में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed