फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik wants to play Finishar role in indian team specially in t20 cricket

Dinesh Karthik: भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, बोले- फिनिशर का रोल अदा करना चाहता हूं

Sun, 30 Jan 2022 10:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 10:45 AM IST
सार

दिनेश कार्तिक अभी भी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। कार्तिक भारत के लिए फिनिशर का रोल अदा करना चाहते हैं। खासकर टी-20 में कार्तिक भारत के लिए खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Dinesh Karthik wants to play Finishar role in indian team specially in t20 cricket
दिनेश कार्तिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अभी भी टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि वह अभी भी टी-20 टीम में एक फिनिशर का रोल अदा कर सकते हैं। हालांकि, कार्तिक लंबे समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2019 वर्ल्डकप में खेला था। वहीं आईपीएल में भी पिछले साल उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम इंडिया में एक अच्छे फिनिशर की जरूरत है, लेकिन कार्तिक के प्रदर्शन को देखते हुए यह सपना सच होना बेहद मुश्किल है।  
विज्ञापन


एएनआई के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान अपने कमेंट्री कार्यकाल से उन्होंने क्या सीखा और तमिलनाडु क्रिकेट के विकास को देखना कितना सुखद है। कार्तिक ने बताया कि वो अभी भी पूरी तैयारी करते हैं और देश के लिए खेलने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि खासकर टी-20 क्रिकेट में वो भारत के लिए खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के खिलाफ शानदार अंदाज में खत्म किया था मैच
कार्तिक ने भारत के लिए 32 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ निधास ट्रॉफी 2018 फाइनल में सिर्फ आठ गेंदों में 29 रन की यादगार पारी खेली थी। भारत के लिए टी-20 खेलने के सपने पर 36 वर्षीय कार्तिक ने कहा "पिछले टी-20 विश्व कप में भारत के पास एक अच्छा फिनिशर नहीं था और वो इसी जगह पर खेलना चाहते हैं। टी-20 में एक फिनिशर के रूप में कार्तिक का रिकॉर्ड अच्छा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेंट्री में किया कमाल
कोरोनाकाल में दिनेश कार्तिक ने कमेंट्री में हाथ आजमाया पूरी दुनिया ने उनकी तारीफ की। कार्तिक, जिस तरीके से खेल को समझते हैं, उसका लोहा सभी ने माना। हालांकि, उनका कहना है कि वो अभी पूरी तरह से कमेंट्री में नहीं जाना चाहते। उनके लिए खेलना सबसे ज्यादा जरूरी है और वो अभी क्रिकेट से संन्यास के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

तमिलनाडु क्रिकेट का वर्चस्व सुखद
भारतीय क्रिकेट में तमिलनाडु के दबदबे पर उन्होंने कहा " यह मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी में से एक है। इन सभी लड़कों को देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहता हूं। इन सभी खिलाड़ियों को दो ही लक्ष्य हैं। वे आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके बाद देश के लिए खेलना चाहते हैं। यह अच्छे प्रदर्शन के साथ आता है, तमिलनाडु ने अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल, 14 खिलाड़ी आईपीएल टीमों का हिस्सा थे और मैं यह देखकर बहुत खुश था।" 


जल्द ही भारतीय टीम में होंगे शाहरुख
कर्तिक ने यह भी कहा कि ऑलराउंडर शाहरुख खान भारतीय टीम में जगह बनाने के बेहद करीब हैं। जब उन्हें मौका मिलेगा, तो वह टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा करेंगे। सितंबर 2004 में भारत के लिए अपना पहला मैच खेलने वाले कार्तिक ने कहा कि भारत सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रहा है और हमें जीत की आदत है। इसी वजह से जब हम हारते हैं तो हमें नहीं पता होता कि कैसी प्रतिक्रिया दें। खिलाड़ी इस बात से वाकिफ हैं कि एक दिन आप हीरो होते हैं और अगर आप अच्छा नहीं करते हैं तो अगले दिन आप जीरो हो जाते हैं। खिलाड़ी इसे अपना रहे हैं, सोशल मीडिया के आने से इन दिनों खिलाड़ियों के लिए मुश्किल है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed