फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik wanted to sucide after Divorce with nikita then deepika pallikal changed his life

Dinesh Karthik Story: कार्तिक ने पूर्व पत्नी के अफेयर से नाराज होकर सुसाइड करने की सोची, दीपिका ने डिप्रेशन से बाहर निकाल बदली जिंदगी

Thu, 21 Apr 2022 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 01:57 PM IST
सार

पहली पत्नी से तलाक के बाद दिनेश कार्तिक सुसाइड करना चाहते थे, लेकिन ट्रेनर की जिद के चलते वो जिम गए, जहां दीपिका पल्लीकल से उनकी मुलाकात हुई और उनका जीवन बदल गया। 
 

विज्ञापन
Dinesh Karthik wanted to sucide after Divorce with nikita then deepika pallikal changed his life
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है और इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। इस सीजन कार्तिक सात मैच में 210 रन बना चुके हैं और सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 200 से ज्यादा का रहा है। खास बात यह है कार्तिक ने ये रन बतौर फिनिशर बनाए हैं, जबकि टी20 में मध्यक्रम या निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों को आमतौर पर कुछ ही गेंदें खेलने को मिलती हैं। 
विज्ञापन


दिनेश कार्तिक ने इस आईपीएल से पहले कहा था कि वो टी20 विश्व कप 2022 में भारत के लिए बतौर फिनिशर खेलना चाहते हैं। हालांकि, उस समय भारतीय टीम में उनकी जगह मुश्किल लग रही थी। आईपीएल के शुरुआती सात मैचों में कमाल करने के बाद कार्तिक भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। खुद विराट कोहली का भी यही मानना है। हालांकि कार्तिक के लिए भारतीय क्रिकेट में वापसी का सफर आसान नहीं रहा है। 
विज्ञापन

Dinesh Karthik wanted to sucide after Divorce with nikita then deepika pallikal changed his life
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
2007 में धोनी की जगह कार्तिक को चुनना चाहते थे चयनकर्ता 
दिनेश कार्तिक साल 2004 में ही भारत के लिए पहला मैच खेल चुके थे। इसके बाद वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार था। 2004 के अंत में धोनी को भारतीय टीम में मौका दिया गया। इस दौरान कुछ चयनकर्ता कार्तिक को मौका देना चाहते थे, लेकिन अंतिम मुहर धोनी के नाम पर लगी। धोनी ने इसके बाद कमाल का प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली। 2007 में धोनी के कप्तान बनने के बाद कार्तिक उनके विकल्प बन गए। धोनी के टीम से बाहर होने पर कार्तिक ही टीम इंडिया में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते थे। 

इस दौरान दिनेश कार्तिक घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन धोनी के टीम में रहने के चलते उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। वो लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे। हालांकि, उन्हें तमिलनाडु की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया था और उनकी टीम अच्छा खेल दिखा रही थी। 

पत्नी के अफेयर के बाद डिप्रेशन में गए
कार्तिक ने 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता से शादी कर ली थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही कार्तिक की पत्नी का अफेयर मुरली विजय के साथ चलने लगा। एक दिन निकिता ने कार्तिक को बताया कि वो मुरली विजय के बच्चे की मां बनने वाली हैं और कार्तिक से तलाक की बात कही। शादी टूटने के बाद कार्तिक भी पूरी तरह से टूट गए। उनका मन किसी काम में नहीं लगता था। उन्होंने क्रिकेट का अभ्यास करना बंद कर दिया। जिम जाना छोड़ दिया और अकेले रहने लगे। 

Shikhar Dhawan is latest; here are cricketing greats who got divorced |  News24

शादी टूटने के बाद कप्तानी भी गई
कार्तिक की शादी टूटने के बाद उनकी फॉर्म लगातार खराब होती गई और उनसे तमिलनाडु की कप्तानी छीन ली गई। मुरली विजय टीम के नए कप्तान बने। उनका चयन भारतीय टीम में भी हुआ और लंबे समय तक विजय ने टेस्ट में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की। इस दौरान कार्तिक डिप्रेशन में चले गए। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था और वो आत्महत्या करने के बारे में सोचने लगे। 

ट्रेनर की जिद ने बदली जिंदगी
दिनेश कार्तिक के ट्रेनर ने जब देखा कि कार्तिक ट्रेनिंग और जिम सब छोड़ चुके हैं तो वे दिनेश के घर गए। उनका घर अस्त व्यस्त था और कार्तिक बड़ी डाढ़ी के साथ किनारे बैठे हुए थे। उनके ट्रेनर ने उनसे दोबारा जिम शुरू करने को कहा, जहां वो स्कॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को भी ट्रेनिंग दे रहे थे। जिम में कार्तिक की मुलाकात पल्लीकल से हुई और उनकी जिंदगी बदल गई। पल्लीकल ट्रेनर के साथ मिलकर कार्तिक से बात करने लगीं और डिप्रेशन से बाहर आने में उनकी मदद की। 
विज्ञापन

दीपिका ने वापसी के लिए प्रेरित किया
दीपिका का साथ मिलने के बाद कार्तिक पुरानी लय में लौट आए और फिर से उनके बल्ले से रन निकलने लगे। भारत की वनडे टीम में फिर से उनका चयन हुआ और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी उन्हें दे दी गई। कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता ने अच्छा खेल दिखाया, हालांकि वो अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए और एक खराब सीजन के बाद बीच में ही उनकी जगह मॉर्गन को केकेआर का कप्तान बना दिया गया। इस समय कार्तिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सिर्फ आईपीएल खेलने के बारे में सोच रहे थे। 

कार्तिक के जीवन मे फिर से मुश्किलें आईं, लेकिन इस बार दीपिका उनके साथ थीं। दीपिका प्रेगनेंट हुईं और उन्होंने भी खेलना बंद कर दिया। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। 

Dinesh Karthik and I prefer not to talk about respective sports when at  home: Dipika Pallikal - Sports News

घर खरीदने के लिए फिर से मेहनत की
दिनेश कार्तिक का सपना था कि वो पोएस गार्डन में एक घर खरीदें, लेकिन यह काफी महंगा था। दीपिका ने मां बनने के बाद कहा कि वो दोनों फिर से मेहनत करेंगे और जमकर खेलेंगे पैसा कमाएंगे और घर खरीदेंगे। दीपिका ने भी मां बनने के बाद स्कॉश खेलना शुरू किया और कार्तिक फिर से ट्रेनिंग में लग गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ख्याल छोड़ दिया। उन्होंने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया और यहां भी वो सुपरहिट रहे। इसके बाद पोएस गार्डन में घर भी खरीदा। धोनी चाहते थे कि कार्तिक को मेगा ऑक्शन में चेन्नई की टीम खरीदे ताकि उनके जाने के बाद टीम के पास बेहतरीन विकेटकीपर और फिनिशर हो, लेकिन बैंगलोर ने उन्हें खरीद लिया। 

अब आईपीएल 2022 में कमाल की बल्लेबाजी कर कार्तिक ने अपने दूसरे सपने को भी पंख लगा दिए हैं। आईपीएल से पहले उन्होंने कहा था कि वो टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलना चाहते हैं और अब उनका सपना सच भी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed