फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh karthik reveals who is better player among Shreyas Iyer, Venkatesh Iyer and Harshal Patel

Dinesh Karthik: श्रेयस, वेंकेटेश और हर्षल कौन है ज्यादा दमदार खिलाड़ी, जानिए दिनेश कार्तिक ने क्या कहा?

Sat, 26 Feb 2022 06:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 06:34 PM IST
सार

दिनेश कार्तिक ने कहा है कि श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल ने भारतीय टीम में मिले मौकों को सही तरीके से भुनाया है। मौजूदा समय में भारत की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है। 

विज्ञापन
Dinesh karthik reveals who is better player among Shreyas Iyer, Venkatesh Iyer and Harshal Patel
वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों से काफी प्रभावित हैं। आईसीसी के लिए एक वीडियों में बातचीत के दौरान कार्तिक ने श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और हर्षल पटेल की जमकर तारीफ की है। कार्तिक 2019 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन अभी भी भारतीय टीम में वापसी की चाहत रखते हैं। हालांकि, वेंकटेश अय्यर, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी बहुत मुश्किल हो चुकी है। 
विज्ञापन


कार्तिक ने कहा है हर्षल पटेल पिछले कुछ समय में भारत के लिए सबसे बड़ी खोज रहे हैं। इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और अब वे भारत के लिए भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ चमके युवा खिलाड़ी
भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। इस सीरीज में भारत के युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खासकर सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने आखिरी के ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में श्रेयस अय्यर ने कमाल किया। इसके बाद कार्तिक ने तीनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षल के कायल हुए कार्तिक
आईसीसी रिव्यू के ताजा वीडियो में कार्तिक ने कहा "हर्षल पटेल को देखना सुखद है। वो भारत के लिए शानदार खोज रहे हैं। मुझे लगता है कि खिलाड़ी आ रहे हैं और मौका मिलने पर दोनों हाथों से उसे लपक रहे हैं। यह हमेशा से ही अच्छा संकेत होता है।" वहीं भारत के नंबर एक टी-20 टीम बनने पर उन्होंने कहा कि कौन दुनिया में नंबर एक नहीं बनना चाहेगा अगर यह कुछ समय के लिए मिले। 

उन्होंने कहा "आने वाले समय में बाकी टीमें भी मैच खेलेंगी और आईपीएल के बाद भारत भी मैच खेलेगा। ऐसे में यह बदल सकता है। लेकिन मौजूदा समय में यह सुनना कि भारत दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम है, बहुत ही अच्छा महसूस कराता है।" 


मजबूत बेंच स्ट्रेंथ होना सुखद
कार्तिक ने युवा खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन करने पर कहा कि खिलाड़ियों के अंदर काफी प्रतिभा है। जब आप लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों के बारे में बात करते हैं तो हमेशा मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की बात होती है। यह बहुत जरूरी है और भारत के पास मजबूत बेंच स्टेंथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed