{"_id":"637b6dcdc9c17557f56a0567","slug":"dinesh-karthik-not-happy-with-format-of-vijay-hazare-trophy-raised-questions-about-north-east-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के फॉर्मेट से खुश नहीं कार्तिक, नॉर्थ-ईस्ट की टीमों को लेकर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के फॉर्मेट से खुश नहीं कार्तिक, नॉर्थ-ईस्ट की टीमों को लेकर उठाए सवाल
Mon, 21 Nov 2022 05:53 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:53 PM IST
सार
तमिलनाडु और जगदीशन की इस उपलब्धि पर भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक काफी खुश हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी। साथ ही कार्तिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के फॉर्मेट पर सवाल उठा दिया है।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
तमिलनाडु ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। उसने बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में सोमवार को 50 ओवर में दो विकेट पर 506 रन बनाए। नारायण जगदीशन ने उसके लिए 277 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 चौके और 15 छक्के लगाए। जगदीशन की पारी की बदौलत तमिलनाडु ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। तमिलनाडु ने इंग्लैंड के 498 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।
जगदीशन ने भी अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। वह लिस्ट ए में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सरे के एलेक्स ब्राउन को पीछे छोड़ा। ब्राउन ने ओवल में ग्लेमॉर्गन में 2002 में 268 रन बनाए थे। तमिलनाडु और जगदीशन की इस उपलब्धि पर भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक काफी खुश हुए हैं। उन्होंने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी। साथ ही कार्तिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के फॉर्मेट पर सवाल उठा दिया है।
कार्तिक ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, ''वर्ल्ड रिकॉर्ड अलर्ट! जगदीशन द्वारा किया गया एक अद्भुत प्रयास। उसके लिए इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती। बड़ी चीजें इंतजार कर रही हैं। साईं सुदर्शन के लिए अब तक यह अद्भुत टूर्नामेंट रहा है। यह ओपनिंग जोड़ी शानदार है। शाबाश लड़के!"
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में कार्तिक ने लिखा, "एक और बात यह है कि मुझे समझ नहीं आता कि क्यों लीग चीरण में नॉर्थ-ईस्ट की टीमें एलीट टीमों के खिलाफ खेलती हैं। यह सिर्फ टीमों के रन रेट पर असर डालती है। कल्पना करें कि क्या कीजिए कि इन टीमों में से किसी एक के खिलाफ मैच अगर बारिश के कारण रद्द हो जाए तो क्या होगा? क्या उनका एक अलग समूह नहीं हो सकता है और फिर वे क्वालीफाई करते?"
विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा फॉर्मेट के अनुसार अभी 38 टीमों को पांच ग्रुपों में बांटा जाता है। सभी ग्रुप में एक टीम नॉर्थ-ईस्ट की होती है। अब तक इस टूर्नामेंट में नॉर्थ-ईस्ट की किसी टीम ने जीत हासिल नहीं की है।