फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik big disclosure about former Team India coach Ravi Shastri, said he could not tolerate failure

Team India: दिनेश कार्तिक का पूर्व कोच को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे शास्त्री

Thu, 18 Aug 2022 09:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 18 Aug 2022 09:32 AM IST
सार

कार्तिक ने पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों को खास उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रेरित करते थे, लेकिन नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे।

विज्ञापन
Dinesh Karthik big disclosure about former Team India coach Ravi Shastri, said he could not tolerate failure
दिनेश कार्तिक और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम का मुख्य हथियार होंगे। टीम इंडिया में उन्हें फीनिशर का अहम रोल दिया गया है। सिर्फ एशिया कप नहीं कार्तिक को टी-20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के प्लान का अहम हिस्सा हैं। भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। 
विज्ञापन

इससे पहले कार्तिक ने पूर्व कोच रवि शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री खिलाड़ियों को खास उपलब्धियां अर्जित करने के लिए प्रेरित करते थे, लेकिन नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। शास्त्री और कोहली का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा रहा, लेकिन अक्सर दोनों की खराब दौर से जूझ रहे खिलाड़ियों के साथ खड़े नहीं होने के लिए आलोचना होती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने एक कार्यक्रम में कहा- शास्त्री को ऐसे लोग पसंद नहीं थे जो एक निश्चित तेजी से बल्लेबाजी नहीं कर पाते थे या नेट पर कुछ और करते थे और मैच में कुछ और। उन्हें पता था कि टीम से क्या चाहिए। वह नाकामी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। वह हमेशा सभी को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करते थे। 
विज्ञापन

37 वर्ष के कार्तिक ने कहा कि वह रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के इस दौर में अधिक सुकून महसूस कर रहे हैं। दरअसल, रवि शास्त्री ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की नाकामी के बाद कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी और विराट कोहली की जोड़ी ने टेस्ट में भारत को नंबर एक टीम बनाया था। हालांकि, इन दोनों के रहते भारतीय टीम कभी कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed