फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik and Shahbaz Ahmed breaks 11 year old record of Virat Kohli and cheteshwar pujara know complete record

RCB vs RR: दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने तोड़ा पुजारा-कोहली का 11 साल पुराना रिकॉर्ड, राजस्थान के खिलाफ मैच जिताया

Wed, 06 Apr 2022 07:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 07:34 PM IST
सार

दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने अपनी मैच जिताऊ साझेदारी के दौरान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। 
 

विज्ञापन
Dinesh Karthik and Shahbaz Ahmed breaks 11 year old record of Virat Kohli and cheteshwar pujara know complete record
दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान के खिलाफ मैच में 67 रन की साझेदारी करने वाले दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये दोनों आरसीबी के लिए छठे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इन दोनों ने चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी की टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। 
विज्ञापन


शाहबाज विली के आउट होने के बाद नौवें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे। वहीं कार्तिक रदरफोर्ड के आउट होने के बाद 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए थे। कार्तिक इस मैच में23 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद लौटे और शाहबाज अहमद 26 गेंद में 45 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने। कार्तिक ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शाहबाज ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। इन दोनों की साझेदारी 18वें ओवर में टूटी। तब तक बैंगलोर का स्कोर 154 रन हो चुका था। 
विज्ञापन


आरसीबी के लिए छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी
बल्लेबाज साझेदारी विपक्षी टीम साल
क्रिस गेल-अरुण कार्तिक 76 मुंबई इंडियंस  2013
दिनेश कार्तिक-शाहबाज अहमद 67 राजस्थान रॉयल्स 2022
विराट कोहली-चेतेश्वर पुजारा 62 दिल्ली कैपिटल्स 2011
डे ग्रांडहोम-मनदीप सिंह 57 सनराइजर्स हैदराबाद 2018
एबी डिविलियर्स-मिशेल स्टार्क 57 सनराइजर्स हैदराबाद 2014


क्रिस गेल और अरुण कार्तिक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई यह जोड़ी
आरसीबी के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अभी भी क्रिस गेल और अरुण कार्तिक के नाम है। इन दोनों ने 2013 में 76 रन जोड़े थे। इस मामले में दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद दूसरे, पुजारा और कोहली तीसरे, ग्रांडहोम और मनदीप सिंह चौथे और डिविलियर्स-स्टार्क की जोड़ी पांचवें स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरसीबी ने राजस्थान को हराया  
इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। बैंगलोर की टीम ने पांच गेंद रहते इस लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत के बाद बैंगलोर अंक तालिका में छठे नंबर पर आ चुकी है। इस सीजन यह पहला मैच था, जिसमें राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। वहीं आरसीबी के खिलाफ यह राजस्थान की लगातार पांचवीं हार थी। हालांकि, इस हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed