फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dilshan to take retirement from test cricket

तिलकरत्ने दिलशान का टेस्ट से संन्यास

Wed, 09 Oct 2013 07:19 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 09 Oct 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
dilshan to take retirement from test cricket

श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास का निर्णय लिया है। हालांकि वो क्रिकेट के एक दिवसीय और टी-20 प्रारूपों में खेलना जारी रखेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस संबंध में गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में वह आधिकारिक घोषणा करेंगे।

समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, दिलशान ने कहा, ''मैंने यह निर्णय इसलिए लिया ताकि श्रीलंकाई क्रिकेट में नए खिलाड़ियों को मौका मिल सके।''

2015 वर्ल्ड कप

इस तूफ़ानी क्रिकेटर ने कहा, ''राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के साथ मैं मशविरा करूंगा और यदि उन्हें मेरी जरूरत होगी तो मैं 2015 के वर्ल्ड कप तक खेलूंगा।''

जिम्बाब्वे में अक्टूबर से शुरू होने वाली एक टेस्ट सिरीज़ के बाद वह सन्यास लेने वाले थे लेकिन यह सीरीज़ स्थगित हो गई।

दिलशान ने अपना हालिया टेस्ट मैच गत मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो में खेला था। यहां दो पारियों में उन्होंने 57 रन बनाए। इसमें एक पारी में वह शून्य पर आउट हो गए थे।
विज्ञापन


शानदार करियर
दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ दिलशान ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 87 टेस्ट मैच खेले और 145 पारियों में 40।98 के औसत से कुल 5,492 रन बनाए।

इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 23 अर्द्ध शतक बनाए।

टेस्ट में उनका सबसे सर्वोत्तम स्कोर 193 रहा है जो उन्होंने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान में कप्तान रहते बनाए।

दिलशान ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में 1999 में की थी।

अपने 14 साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने 267 एक दिवसीय मैच खेले हैं।

गेंदबाजी


गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 39 विकेट चटकाए। सबसे सर्वोत्तम प्रदर्शन 10 रन पर 4 विकेट रहा है।

एक दिवसीय मैचों में उनके नाम कुल 76 विकेट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed