{"_id":"6dffa353ab4f844533e0b4d2acf90174","slug":"dilshan-stars-as-sri-lanka-thrash-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 128 रन से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 128 रन से रौंदा
कोलंबो/एजेंसी
Updated Thu, 01 Aug 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 128 रन से रौंदकर सीरीज 4-1 से जीत ली।
विज्ञापन
ओपनर तिलकरत्ने दिलशान के 99 और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के नाबाद 75 तथा लाहिरू तिरिमाने के 68 रन की मदद से श्रीलंका ने चार विकेट पर 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43.5 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और 85 रन तक ही उसके छह बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
कप्तान एबी डीविलियर्स ने सर्वाधिक 51 जबकि रेयान मैक्लारेन ने 29 और डी कॉक ने 27 रन का योगदान किया। श्रीलंका की ओर से अजंता मेंडिस और सुरंगा लकमल ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन
पहली बार 99 के फेर में पडे़ दिलशान
श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे में बुधवार को 99 रन पर आउट होकर अपने वनडे कैरियर में पहली बार 99 का शिकार बने।
जयसूर्या के बाद इस स्कोर पर आउट होने वाले वह श्रीलंका के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम तीन बार 99 रन पर आउट होने का विश्व रिकॉर्ड है।