{"_id":"5da9d9478ebc3e012d6815ad","slug":"diana-edulji-shantha-rangaswamy-question-bcci-unconstitutional-women-support-staff-appointment","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायना ने महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राहुल जोहरी को लिखा पत्र","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डायना ने महिला टीम के सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राहुल जोहरी को लिखा पत्र
Fri, 18 Oct 2019 08:54 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
डायना एदुल्जी
- फोटो : social media
सीओए सदस्य डायना इडुल्जी और बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की नई सदस्या शांता रंगास्वामी ने शुक्रवार को बोर्ड के सीईओ राहुल जोहरी को पत्र लिखकर महिला राष्ट्रीय टीम के लिए सपोर्ट स्टाफ की नियुक्ति पर सवाल उठाए। जीएम (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम महिला क्रिकेट का कार्यभार संभालते हैं। इन नियुक्तियों के लिए वह संदेह के घेरे में हैं। हेमलता काला की अगुआई वाले महिला चयन पैनल ने एक दिन पहले सीईओ को लिखकर दावा किया कि उन्हें सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति प्रक्रिया से दूर रखा गया था।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान इडुल्जी और रंगास्वामी ने राष्ट्रीय महिला टीम के साथ इस तरह के रवैये की आलोचना की। बीसीसीआई संविधान के अनुसार चयनकर्ता ही पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ को नियुक्त करते हैं। हाल में पुरुष टीम के सपॉर्ट स्टाफ की नियुक्ति के लिए इस प्रक्रिया का पालन किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा, ‘यह राष्ट्रीय भारतीय टीम है जो यात्रा कर रही है और उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। मुझे हैरानी है कि क्या आप पुरुष टीम के साथ भी ऐसा ही करोगे?’ इस पूरे विवाद का केंद्र सबा करीम हैं, जिनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह ईमेल सीईओ को लिखा गया है तो बेहतर यही होगा कि उनसे बात करो।’
विज्ञापन