{"_id":"59c2b60e4f1c1b2e688b5b52","slug":"dhoni-shows-his-shooting-skills-after-india-practice-washout-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे वनडे से पहले धोनी ने क्यों उठाई कोलकाता पुलिस की पिस्तौल? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरे वनडे से पहले धोनी ने क्यों उठाई कोलकाता पुलिस की पिस्तौल?
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग करते महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : kolkata Police Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज अनोखा है। वो जहां जाते हैं वहां हर किसी की निगाहे उनकी ओर मुड़ जाती है। धोनी हमेशा लीक से हटकर काम करते हैं और उसमें भी सफल रहते हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने कोलकाता में किया। 21 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में बुधवार को बारिश के कारण दोनों टीमों को अभ्यास रद्द करना पड़ा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इंडोर प्रैक्टिस की लेकिन धोनी ने इस समय का कुछ अनोखा करने का मन बनाया।
अभ्यास रद्द होने के बाद धोनी बुधवार को कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने पिस्टल से निशाना लगाने की प्रैक्टिस की। उनके निशाना लगाता वीडिया कोलकाता पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कोलकाता पुलिस ने धोनी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, आज दोपहर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में एमएस धोनी ने अपने निशानेबाजी कौशल को और निखारा।
कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया पीटीएस शूटिंग रेंज में धोनी ने 10 मीटर और 25 मीटर दूरी से निशानेबाजी की। उन्होंने ये बताया कि धोनी ने शूटिंग के अलावा कोलकाता पुलिस के नए प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने आगे कहा, ट्रेनिंग स्कूल में दूसरी बार धोनी का आना सुखद रहा। वो एक बेहतरीन शख्सियत हैं और हमें प्रेरित करते हैं।
धोनी का बाईक से प्रेम जग जाहिर है। वो पिछली बार साल 2010 में लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय एक पुराने मॉडल की मोटर सायकल की तलाश में पहुंचे थे।

@msdhoni sharpens his shooting skills at our state-of-the-art range at Police Training School this afternoon. pic.twitter.com/DCcUIGDqhH
विज्ञापन विज्ञापन— Kolkata Police (@KolkataPolice) September 20, 2017