फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ms Dhoni Shows His Shooting Skills In Kolkata Police Training School

दूसरे वनडे से पहले धोनी ने क्यों उठाई कोलकाता पुलिस की पिस्तौल?

Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 21 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Shows His Shooting Skills In Kolkata Police Training School
शूटिंग करते महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : kolkata Police Twitter
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अंदाज अनोखा है। वो जहां जाते हैं वहां हर किसी की निगाहे उनकी ओर मुड़ जाती है। धोनी हमेशा लीक से हटकर काम करते हैं और उसमें भी सफल रहते हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने कोलकाता में किया। 21 सितंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे वनडे पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में बुधवार को बारिश के कारण दोनों टीमों को अभ्यास रद्द करना पड़ा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने इंडोर प्रैक्टिस की लेकिन धोनी ने इस समय का कुछ अनोखा करने का मन बनाया। 
विज्ञापन


अभ्यास रद्द होने के बाद धोनी बुधवार को कोलकाता के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने पिस्टल से निशाना लगाने की प्रैक्टिस की। उनके निशाना लगाता वीडिया कोलकाता पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कोलकाता पुलिस ने धोनी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, आज दोपहर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में एमएस धोनी ने अपने निशानेबाजी कौशल को और निखारा।  
विज्ञापन

 


कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया पीटीएस शूटिंग रेंज में धोनी ने 10 मीटर और 25 मीटर दूरी से निशानेबाजी की। उन्होंने ये बताया कि धोनी ने शूटिंग के अलावा कोलकाता पुलिस के नए प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने आगे कहा, ट्रेनिंग स्कूल में दूसरी बार धोनी का आना सुखद रहा। वो एक बेहतरीन शख्सियत हैं और हमें प्रेरित करते हैं।

धोनी का बाईक से प्रेम जग जाहिर है। वो पिछली बार साल 2010 में लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय एक पुराने मॉडल की मोटर सायकल की तलाश में पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed