फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   did kohli hit a knife to dhawan.

कोहली ने धवन पर घोंप दिया था चाकू!

Thu, 25 Dec 2014 05:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 25 Dec 2014 05:20 PM IST
विज्ञापन
did kohli hit a knife to dhawan.

ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह कहकर विवाद को हवा दे दी थी कि ड्रेसिंग रूम में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। टीम में अशांति का माहौल है। उनके इस बयान के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली और शिखर धवन के बीच झगड़े की खबर निकलकर सामने आई। खबर यह भी थी कि इस झगड़े को टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री ने सुलझाया।

विज्ञापन


दूसरे टेस्ट मैच के बाद धोनी ने स्वीकार किया था कि धवन ने चोट के बारे में समय रहते नहीं बताया और मैच शुरू होने से तुरंत पहले उनके बल्लेबाजी करने से इंकार के कारण कोहली को 5-7 मिनट के अंदर तैयार होकर क्रीज पर जाना पड़ा। इसके बाद कोहली जल्द आउट भी हो गए।
विज्ञापन


धोनी के इसी बयान के बाद हर ओर दोनों बल्लेबाजों के बीच झगड़े की चर्चा होती रही, लेकिन अब मेलबर्न में तीसरे टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान ने झगड़े को लेकर एक नया बयान दे दिया। यह संभवतः ऐसा पहली बार हो रहा है जब बतौर कप्तान धोनी अपनी ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने शिखर धवन पर चाकू घोंपा

did kohli hit a knife to dhawan.

तीसरे मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पूरे ‌मामले पर अपनी सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने उपकप्तान विराट कोहली और शिखर धवन के बीच किसी भी झगड़े की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा, "दोनों के बीच झगड़े की बातें बकवास है। यह सब मीडिया द्वारा फैलाया गया है।"

कोहली और धवन के बीच हुए झगड़े को बकवास करार देते हुए मजाकिए अंदाज में कहा कि कोहली ने चाकू निकाला और शिखर धवन को घोप दिया था। बकौल धोनी, 'यह सब झूठ है, दरअसल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।' उन्होंने आगे कहा, "मार्वल और वॉर्नर ब्रदर्स को इस कहानी का इस्तेमाल करते हुए एक फिल्म बनानी चाहिए और यह कहानी काफी अच्छी चलेगी।"

भारत धोनी की कप्‍तानी में ऑस्ट्रेलिया में लगातार 6 टेस्ट मैच हार चुका है और वह विदेशी धरती पर एक और सीरीज नहीं गंवाना चाहेंगे।

टीम इंडिया को दी जाएगी मेंटल ट्रेनिंग

did kohli hit a knife to dhawan.

बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए एक साइक्लोजिस्ट नियुक्त करने पर विचार कर रही है। इसमें सबसे ऊपर सैंडी गॉर्डन का नाम चल रहा है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार लगातार दौरों और टीम ‌इंडिया को विश्व कप से पहले मेंटल प्रेशर से उबारना जरूरी है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम के खिलाड़ियों के बीच तकराव की खबरों ने भी बीसीसीआई को टेंशन में ला दिया है।

अंग्रेजी अखबार 'मुम्बई मिरर' की खबर के मुताबिक मेंटल ट्रेनर के रूप में सैंडी गार्डन का नाम सबसे ऊपर है। टीम के पूर्व कोच जॉन राइट के कार्यकाल के दौरान सैंडी गॉर्डन का कार्य टीम इंडिया में बतौर साइक्लोजिस्ट काफी अच्छा रहा था। साथ ही दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्वकप के दौरान टीम इंडिया की सफलता का कुछ श्रेय सैंडी गॉर्डन को भी जाता है। लिहाजा गॉर्डन के टीम इंडिया से जुड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है।

ऐसी संभावनाएं है कि ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म होने से बाद और वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को गॉर्डन के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई अधिकारियों ने इन संभावनाओं की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों के लिए मेंटल ट्रेनिंग सेशन होंगे। बोर्ड सचिव संजय पटेल ने कहा है कि इस बात की संभावना ज्यादा है कि बोर्ड एक साइकोलॉजिस्ट को नियुक्त करे, लेकिन इस पर अभी समय और नाम पर विचार करना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed