{"_id":"876f40fa-37f3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-said-cause-of-our-defeat-spinner","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने स्पिनरों के सर फोड़ा हार का ठीकरा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने स्पिनरों के सर फोड़ा हार का ठीकरा
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 26 Nov 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार का ठीकरा भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पिनरों के सर फोड़ा। धोनी ने कहा, ‘निश्चित रूप से हम काफी खराब खेले। पनेसर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यहां सभी को टर्न मिला लेकिन जिस पेस से उन्होंने गेंदबाजी की उससे वह बल्लेबाजों को फ्रंट फुट पर लाने में कामयाब हुए। मैं अपने स्पिनरों से काफी निराश हूं। हमारे गेंदबाज यहां अपनी पेस पर कंट्रोल नहीं रख सके। अहमदाबाद के मुकाबले यहा की स्थितियां काफी अलग थी। इंग्लैंड की बल्लेबाजी से भी हम बैकफुट पर आ गए।’
मोंटी जैसा कोई नहीं
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी मैच के बाद माना कि इस टेस्ट में दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फर्क पनेसर थे। पनेसर की स्पिन के साथ गेंदों की गति को समझने में तमाम भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विफल रहे। धोनी ने कहा, जिस तरह मोंटी ने गेंदबाजी की वहीं, दोनों टीमों के गेंदबाजों के बीच सबसे बड़ा अंतर था। सभी स्पिनरों को उछाल और टर्न मिल रहा था लेकिन मोंटी की गति ज्यादा थी। मोंटी ने 90-95 किमी. प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी की जिससे उन्हें मिल रहा टर्न और भी घातक हो गया। कुक और पीटरसन ने भी पनेसर की भरपूर सराहना की। पनेसर अपने 11 विकेटों के लिए मैन ऑफ द मैच में प्रबल दावेदार थे लेकिन यह पुरस्कार टर्निंग पिच पर186 रन बनाने वाले पीटरसन को मिल गया। कुक ने कहा, पनेसर और स्वान ने जिस तरह से गेंदबाजी की वह काबिलेतारीफ है। उनका प्रदर्शन बेहतरीन था।
‘भारत में कोई भी जीत बहुत बड़ी है। हम इस जीत का जश्न मनाएंगे। हम जीत के इसी उद्देश्य के साथ कोलकाता भी जाएंगे। पीटरसन ने दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। उनकी तेज बल्लेबाजी से मैच भारत की पकड़ से बाहर चला गया। पनेसर और स्वान ने जिस तरह की गेंदबाजी की, खासतौर पर दूसरी पारी में, उससे तय हो गया कि हमें बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं करना पड़ेगा।’ -एलिस्टर कुक
विज्ञापन
यह शतक मेरी लिस्ट में टॉप पर रहेगा : पीटरसन
‘टेस्ट में अगर आप जीत दर्ज करते हैं तो आपके शतक की अहमियत और बढ़ जाती है। मेरी सूची में 186 रनों की यह पारी सबसे ऊपर रहेगी। पनेसर और स्वान का प्रदर्शन असाधारण रहा। एक सप्ताह में ही हमारे खेल में काफी परिवर्तन आया है। टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच में अपनी वापसी की है। कुक अपनी प्रशंसा कभी खुद नहीं करते हैं लेकिन उनका प्रदर्शन काबिलेतारीफ था। मैं टीम के समर्थन के लिए भारत आए अपने प्रशंसकों और भारतीय दर्शकों को भी इंग्लैंड टीम को दिए समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।’