{"_id":"d3c19756-574b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-praised-bhubaneswar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने बांधे यूपी के भुवनेश्वर की तारीफों के पुल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने बांधे यूपी के भुवनेश्वर की तारीफों के पुल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 05 Jan 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ भले ही श्रंखला हार गई हो लेकिन कप्तान धोनी के मुताबिक इस बुरे दौर की सुखद खोज यूपी के भुवनेश्वर कुमार रहे हैं। धोनी ने कहा कि उन्होंने इस श्रंखला में भुवनेश्वर को मौका दिया उन्होंने शानदार काम करके दिखाया है। वे सभी जान चुके हैं कि वह एक बेहतरीन स्विंग गेंदबाज हैं। उन्हें यह देखना है कि विभिन्न तरह की स्थितियों में यह गेंदबाज किस तरह की गेंदबाजी करता है।
विज्ञापन
नहीं खेले धोनी तो किसके सिर बंधेगा ताज!
महेंद्र सिंह धोनी से जब पूछा गया कि रविवार को अगर वह नहीं खेलते हैं तो कप्तानी का ताज किसके सिर बंधेगा। धोनी का तपाक से जवाब आता है अरे, वह खेलने जा रहे हैं। फिर वह संभलकर कहते हैं कि अगर वह नहीं खेलते हैं तो स्थितियां देखकर अंतिम समय में निर्णय लिया जाएगा। लेकिन परिस्थितियां गौतम गंभीर और विराट कोहली की ओर इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन