{"_id":"40efa2a6-5831-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-praise-bhuvneshwar-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुवनेश्वर को आलराउंडर देखना चाहते हैं धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भुवनेश्वर को आलराउंडर देखना चाहते हैं धोनी
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Mon, 07 Jan 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच जीतने के बाद रविवार को भी भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह गेंदबाज प्रवीण कुमार की ही तरह है। हालांकि भुवनेश्वर में प्रवीण से थोड़ी तेजी है। लेकिन वह इस गेंदबाज को एक बल्लेबाज के रूप में भी इस्तेमाल करना चाहते हैं। जिससे उसे भविष्य के आलराउंडर के रूप में विकसित किया जा सके। टीम को इस वक्त इरफान पठान जैसे एक आलराउंडर की जरूरत है। जो भुवनेश्वर पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन