फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dhoni photo of sleeping on ground is getting viral on social media

श्रीलंकाई फैंस गुस्से में फेंक रहे थे बोतलें, तब स्टेडियम में सो रहे थे धोनी!

Mon, 28 Aug 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 28 Aug 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
dhoni photo of sleeping on ground is getting viral on social media
एमएस धोनी - फोटो : twitter
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 'कूल' अंदाज रविवार को एक बार फिर देखने को मिला। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वन-डे में 6 विकेट से जीत दर्ज करके पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इस मैच में श्रीलंका की हार से पहले ही फैंस का गुस्सा फूटा और दर्शकों ने स्टेडियम में बोतलें फेंकना शुरू कर दी। यह दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन


दरअसल, श्रीलंका द्वारा मिले 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया जीत से जब 8 रन दूर थी, तब मेजबान टीम के फैंस का गुस्सा नियंत्रण से बाहर हो गया। उन्होंने अपनी टीम के प्रति विरोधी रवैया अपनाते हुए मैदान पर बोतलें फेंकी, जिससे कुछ देर के लिए मैच रोकना पड़ा। फिर दर्शकों को स्टेडियम से निकाला गया।
विज्ञापन

 

दर्शक भी धोनी की एक्टिंग देखकर हुए हैरान

dhoni photo of sleeping on ground is getting viral on social media
धोनी - फोटो : twitter

दर्शक गुस्से में बोतलें फेंक रहे थे, तब धोनी मैदान पर लेट गए और अपनी आंखें बंद कर ली। धोनी के साथ क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा उस समय फैंस की तरफ नजरें घुमाए हुए थे और इंतजार में थे कि मैच कब शुरू होगा।

वहीं अपने कूल अंदाज के लिए दुनिया में मशहूर धोनी ने नींद लेने की एक्टिंग की और लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। कमेंट्री पैनल में से एक कमेंटेटर ने भी कहा कि ऐसा सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने अपनाई ये 5 तरकीबें और हासिल की रिकॉर्ड जीत

याद हो कि तीसरे वन-डे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 217 रन बनाए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। इसके बाद रोहित शर्मा (124*) और महेंद्र सिंह धोनी (67*) ने पांचवें विकट के लिए 157 रनों की अविजित साझेदारी करके टीम इंडिया को 3-0 की अजय बढ़त दिलाई। मेहमान टीम ने दांबुला में पहला वन-डे 9 विकेट जबकि पल्लेकल में दूसरा वन-डे 3 विकेट से जीता था। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का चौथा वन-डे 31 अगस्त को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed