{"_id":"7c848086-6c8e-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"dhoni-named-vice-president-of-company-headed-by-bcci-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई प्रमुख की कंपनी के उपाध्यक्ष बने धोनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई प्रमुख की कंपनी के उपाध्यक्ष बने धोनी
चेन्नई/एजेंसी
Updated Fri, 01 Feb 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इंडिया सिमेंट का वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। कंपनी के प्रमुख और प्रबंध निदेशक बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन हैं। धोनी हाल ही में एयर इंडिया से इस्तीफा दे चुके हैं जिसके बाद शुक्रवार से शुरू हुई बीसीसीआई कारपोरेट ट्रॉफी में उनका इंडिया सीमेंट टीम की ओर से खेलने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि धोनी छह फरवरी से शुरू हो रहे ईरानी ट्रॉफी में यह कहते हुए खेलने से मना कर चुके हैं उन्हें आराम करना है। गौरतलब है कि आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी इंडिया सीमेंट की है जिसकी कप्तानी 2008 से शुरू हुए लीग के पहले सत्र से ही धोनी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
धोनी के कंपनी से जुड़ने की बात तब सामने आई जब कुछ दिन पहले इंडिया सीमेंटस टीम में उनका नाम शामिल किया गया। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कंपनी में उनके ओहदे की पुष्टि की। एक से आठ फरवरी तक होने वाली कॉरपोरेट ट्रॉफी में धोनी का नाम इंडिया सीमेंटस टीम में होने से सभी को हैरानी हुई थी। वैसे हितों के टकराव के आधार पर इस कदम की आलोचना होना तय है।
विज्ञापन