फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni injured while batting against england, spits blood through mouth

आखिर क्यों धोनी ने मुंह से थूका खून? पढ़िए अब कैसी है उनकी तबियत

Fri, 05 Jul 2019 07:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Dhoni injured while batting against england, spits blood through mouth
धोनी - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में धोनी अपने मुंह से खून थूकते हुए नजर आ रहे हैं। इस वजह से क्रिकेट फैंस भी धोनी को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी को ये चोट लगी थी जिसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड के 337 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 47 ओवर के बाद धोनी 20 गेंदों में 26 रन और केदार जाधव 6 गेंदों में 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। 
विज्ञापन


उसके बाद 48वें ओवर की पहली गेंद पर मार्क वुड की एक तेज गेंद उछाल लेते हुए धोनी के अंगूठे में जा लगी। हालांकि धोनी ने उसके बाद खेलना जारी रखा और 50 ओवर के बाद 31 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवेलियन लौटने के दौरान ही धोनी ने अपने चोटिल अंगूठे को चूसने के बाद उससे बह रहे खून को थूका, जिसकी तस्वीर बाद में वायरल हुई। चोट ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से धोनी बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी खेलते दिखे और बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed