फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni in Madurai: Dhoni inaugurates cricket stadium in Madurai; fans throng airport

Dhoni in Madurai: धोनी ने मदुरै में किया क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन; हवाई अड्डे पर फैंस का लगा हुजूम

Fri, 10 Oct 2025 10:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Oct 2025 10:03 AM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 325 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्टेडियम मदुरै में चिंतामणि रिंग रोड पर वेलाम्मल अस्पताल के पास 11.5 एकड़ में फैला है और इसमें 7,300 लोगों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन
Dhoni in Madurai: Dhoni inaugurates cricket stadium in Madurai; fans throng airport
धोनी - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी गुरुवार को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने मदुरै शहर पहुंचे तो प्रशंसक उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर उमड़ पड़े। इसका वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


धोनी को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के सहयोग से ‘वेलाम्मल एजुकेशनल ट्रस्ट’ द्वारा विकसित स्टेडियम तक ले जाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 325 करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्टेडियम मदुरै में चिंतामणि रिंग रोड पर वेलाम्मल अस्पताल के पास 11.5 एकड़ में फैला है और इसमें 7,300 लोगों के बैठने की क्षमता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन







धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर
न्नई सुपर किंग्स में 'थाला' के रूप में जाने जाने वाले धोनी ने भारत के लिए 98 टी20 खेले, जिसमें 126.13 के स्ट्राइक रेट से 37.60 की औसत से 1,617 रन बनाए। उनके नाम इस प्रारूप में दो अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन है। टेस्ट की बात करें तो धोनी ने 90 मैच खेले, जिसमें 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए। उन्होंने 224 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ छह शतक और 33 अर्धशतक बनाए। वह टेस्ट में भारत के लिए 14वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। एक कप्तान के रूप में उन्होंने 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें से उन्होंने 27 मैच जीते, 18 हारे और 15 ड्रॉ रहे। 

आईपीएल में अभी भी खेल रहे धोनी
आईसीसी खिताब के लिए भारत का मार्गदर्शन करने के अलावा, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और चैंपियंस लीग टी20 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को भी चैंपियन बनाया है। उन्होंने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग टी20 का खिताब जीता है। धोनी ने 2016 से 2017 में सीएसके के बैन होने पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। आईपीएल में धोनी ने 278 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके नाम 158 कैच और 47 स्टंपिंग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed