फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dhoni-Dravid duo will be a boon for Indian cricket team, love to see both of them leading team says former selector MSK prasad

उम्मीद: भारतीय टीम के लिए वरदान साबित होगी द्रविड़-धोनी की जोड़ी, पूर्व चयनकर्ता ने बताया कारण

Thu, 30 Sep 2021 02:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Sep 2021 02:19 PM IST
सार

टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बीच कोच के तौर पर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का नाम सुझाया है। उन्होंने कहा, 'उन्हें विश्वास है राहुल द्रविड़ कोच बनेंगे और एमएस धोनी बतौर मेंटोर टीम से जुड़े रहेंगे।  

विज्ञापन
Dhoni-Dravid duo will be a boon for Indian cricket team, love to see both of them leading team says former selector MSK prasad
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच और कप्तान को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव होने वाले हैं। कोच के तौर पर रवि शास्त्री का कार्यक्राल समाप्त हो जाएगा और वह इसे आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं, वहीं कप्तान कोहली भी टी-20 की कप्तानी छोड़ देंगे। ऐसे में बीसीसीआई नए कोच और कप्तान को लेकर माथापच्ची में लगी हुई है। 

विज्ञापन


टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इस बीच कोच के तौर पर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का नाम सुझाया है। उन्होंने कहा, 'उन्हें विश्वास है राहुल द्रविड़ कोच बनेंगे और एमएस धोनी बतौर मेंटोर टीम से जुड़े रहेंगे।'
विज्ञापन


द्रविड़ फिलहाल राष्ट्रीय किकेट अकादमी के सर्वेसर्वा हैं, लेकिन इससे पहले वह अंडर-19 टीम और इंडिया ए टीम के कोच रह चुके हैं। उन्हें हाल ही में रवि शास्त्री की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे पर भी मुख्य कोच बनाकर भेजा गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के मेंटोर बनाकर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत में कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा कि रवि भाई के जाने के बाद धोनी मेंटोर और राहुल द्रविड़ कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।' उन्होंने कहा, 'धोनी-द्रविड़ की जोड़ी को भारतीय टीम को आगे ले जाना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह निराशानजक होगा।'


प्रसाद ने कहा, 'बतौर कोच राहुल और मेंटोर के तौर पर धोनी, ये भारतीय क्रिकेट के लिए वरदान साबित होगा। दोनों ही शांत स्वभाव के हैं, इसमें एक बेहद मेहनती भी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि मौजूद टीम के अधिकतर खिलाड़ियों को द्रविड़ ने ही तैयार किया है। ऐसे में यह बेहद दिलचस्प फैसला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed