{"_id":"59b9116b4f1c1bf07f8b696f","slug":"dhoni-and-kohli-are-my-mentors-says-chahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहल ने बताया टीम इंडिया में कौन है उनका दोस्त और मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चहल ने बताया टीम इंडिया में कौन है उनका दोस्त और मेंटर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 13 Sep 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने में जुटे हुए हैं। युवा लेग स्पिनर का भारतीय टीम के साथ बेहद खुशनुमा सफर बीत रहा है और इसी दौरान उन्होंने एक वेबसाइट से बातचीत में अपने दिल की बातें खोलकर रखी।
विज्ञापन
चहल ने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली उनके दोस्त हैं जबकि एमएस धोनी उनके मेंटर हैं। चहल ने कहा कि धोनी के मार्गदर्शन से ही उन्हें बल्लेबाजों के खिलाफ सफलता मिली।
विज्ञापन
चहल ने कहा, 'एक गाइड का होना हमेशा सौभाग्यपूर्ण होता है, लेकिन मेरे पास कोहली और धोनी के रूप में दो मार्गदर्शक मौजूद हैं। मेरी सफलता के पीछे ये दोनों क्रिकेटर हैं। कप्तान कोहली ने मुझ पर दोस्त जैसे भरोसा किया और अपनी योजनाओं को लागू करने की छूट दी। वहीं धोनी मेंटर की भूमिका निभाते हैं। मेरे मन में जब भी कुछ आता है तो सबसे पहले उन्हीं की तरफ देखता हूं। एक विकेटकीपर होने के नाते उन्हें मालूम होता है कि किसी बल्लेबाज के लिए क्या रणनीति होनी चाहिए।'
विज्ञापन
लेग स्पिनर ने कहा कि अब पारी के दौरान मैं किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर सकता हूं, इसके लिए मैं कप्तान का धन्यवाद करता हूं। टी20 या वन-डे का पहला ओवर हो, मैं इस जाल में जाने को तैयार हूँ और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। इसके अलावा चहल ने यह भी कहा कि मेरे खुद के विश्वास के अलावा कोहली भाई और माही भाई ने मुझ जैसे युवाओं के लिए काम आसान कर दिया है।