{"_id":"60ab091d0ac84d316d08c1a6","slug":"devon-conway-says-practice-with-dukes-balls-beneficial-for-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: कॉन्वे ने कहा- ड्यूक गेंदों से अभ्यास फायदेमंद रहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: कॉन्वे ने कहा- ड्यूक गेंदों से अभ्यास फायदेमंद रहेगा
Mon, 24 May 2021 07:32 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 May 2021 07:32 AM IST
सार
कॉन्वे न्यूजीलैंड की 20 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
डेवोन कॉन्वे
- फोटो : twitter@WisdenIndia
विस्तार
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले ड्यूक गेंदों से अभ्यास करने का टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम वैसे घर पर कुकाबूरा गेंदों से खेलती है। न्यूजीलैंड को मेजबान इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट मैचों के अलावा भारत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना है।
विज्ञापन
इंग्लैंड में ड्यूक गेंदों से खेला जाता है। मेजबान टीम के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज दो जून से शुरू होगी। भारत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 18 जून से साउथम्पटन में होगा।
विज्ञापन