फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   devines ton helps new zealand crush south africa in womens world cup

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा

Fri, 01 Feb 2013 07:20 PM IST
कटक/एजेंसी
कटक/एजेंसी Updated Fri, 01 Feb 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
devines ton helps new zealand crush south africa in womens world cup

ग्रुप ‘बी’ के बेहद एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 150 रन से रौंद दिया। न्यूजीलैंड ने सौफी डिवाइन के आतिशी 145 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


जवाब में सियान रक ने चार विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 41 ओवर में महज 170 रन पर ढेर कर दिया। डिवाइन ने 131 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाए। साथ ही तीसरे विकेट के लिए सूजी बेट्स (72) के साथ 128 रन की बेशकीमती साझेदारी भी निभाई। आखिरी ओवरों में निकोला ब्राउने ने मात्र 20 गेंदों पर सात चौकों की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और 82 रन तक उसके सात विकेट गिर गए। ऐसे में सुसान बेनाडे ने 37 और शबनीम इस्माइल ने 31 रन की पारी खेल टीम को 100 रन के भीतर सिमटने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed