फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Devdutt Padikkal cracks second successive ton as Karnataka thrash Kerala in Vijay Hazare Trophy 

20 वर्षीय युवा बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का शानदार फॉर्म जारी, लगातार जड़ा दूसरा शतक

Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Devdutt Padikkal cracks second successive ton as Karnataka thrash Kerala in Vijay Hazare Trophy 
देवदत्त पडीक्कल - फोटो : social media

युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने इस ट्रॉफी में अपने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को लगातार दूसरा शतक जड़ा। पडीक्कल के शानदार शतक के दमपर कर्नाटक ने ग्रुप सी मुकाबले में केरल को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। पडीक्कल ने 138 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 126 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। केरल की तरफ से वत्सल गोविंद (95) ने सर्वाधिक रन बनाए। वहीं, कर्नाटक की तरफ से अभिमन्यु मिथुन ने पांच और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाए। केरल के 277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम महज एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली।
विज्ञापन


इस जीत से कर्नाटक ग्रुप सी की अंक तालिका में शीर्ष पर है। वह नेट रन रेट से उत्तर प्रदेश और केरल से आगे है। 20 वर्षीय पड्डीकल के नाम दो अर्धशतक भी हैं। इसके साथ ही वह विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैचों में 142.33 के औसत से 427 रन बनाकर शीर्ष पर हैं। वहीं, ग्रुप के अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश ने रेलवे को 70 रन से हराया जबकि बिहार को ओडिशा से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed