रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर किसी भी आईपीएल सीजन में पहली बार लगातार अपने शुरुआती चार मैच जीत चुका है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार रात आरसीबी ने जीत का चौका लगाया। राजस्थान रॉयल्स को पटकने में युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने अहम भूमिका निभाई। दूसरी छोर पर मौजूद कप्तान कोहली का उन्हें भरपूर साथ मिला।
दमदार देव: शतकवीर पडीक्कल ने रचा इतिहास, आरसीबी की जीत में रिकॉर्ड्स का अंबार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान रॉयल्स को 21 गेंद रहते 10 विकेट से करारी शिकस्त में पडीक्कल ने नाबाद 101 रन ठोके। कप्तान विराट कोहली भी 72 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 181 रन की अटूट साझेदारी हुई। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी भागीदारी भी रही। टीम ने 16.3 ओवर में 181 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम इस तरह चारों मैचों में जीत से आठ अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
पडीक्कल का यह आईपीएल में पहला शतक है, जिसके लिए उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और इसमें 11 चौके और छह छक्के लगाए। वह आईपीएल में सैकड़ा लगाने वाले तीसरे युवा बल्लेबाज हैं, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए वह ऐसा करने वाले सबसे युवा हैं। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से पहले आईपीएल में शतक ठोकने वाले वह सिर्फ चौथे बल्लेबाज भी बने।
With @devdpd07 going past 💯 last night, he becomes only the fourth player to score an IPL century before making an international debut 😮https://t.co/6fAmhViJ2h #IPL2021 pic.twitter.com/cVX5wBMcy3
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 23, 2021
इस प्रदर्शन के लिए इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। साथ ही यह आरसीबी के लिए 14वां शतक था जो किसी भी आईपीएल फ्रैंचाइजी के सबसे ज्यादा शतक भी हैं।
.@RCBTweets now have the most number of individual 💯s in the IPL 😮 https://t.co/6fAmhVAjTP #IPL2021 pic.twitter.com/vluSRSiLi1
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 23, 2021
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स शीर्ष क्रम की विफलता के बावजूद नौ विकेट पर 177 रन बनाने में सफल रही थी, लेकिन बल्लेबाजों के लिए मददगार इस पिच पर यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण नहीं था और वो भी पिछले सभी मैचों में जीत से आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए तो बिलकुल नहीं।