फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Despite Pakistan Poor performance in T20 World cup Michael Vaughn wants Babar Azam to continue lead team

T20 World cup : क्या बाबर आजम से फिर छिनेगी कप्तानी? माइकल वॉन ने दिया ये बयान, जानें

Sat, 15 Jun 2024 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 15 Jun 2024 08:43 PM IST
सार

पाकिस्तान को ग्रुप चरण में अमेरिका और भारत से हार मिली जिस कारण उसके लिए अगले दौर में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए। हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशंसकों ने उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Despite Pakistan Poor performance in T20 World cup Michael Vaughn wants Babar Azam to continue lead team
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

पाकिस्तान टीम के लिए टी20 विश्व कप बुरे सपने की तरह रहा है और टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई है। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम को सोशल मीडिया पर फैंस और पूर्व खिलाड़ियों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। हार के बाद टीम में गुटबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। पाकिस्तान को ग्रुप चरण में अमेरिका और भारत से हार मिली जिस कारण उसके लिए अगले दौर में पहुंचने के दरवाजे बंद हो गए। हार के बाद बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशंसकों ने उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग की है। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन चाहते हैं कि बाबर टीम की कमान आगे भी संभाले रहें। 
विज्ञापन

मार्च में दोबारा सौंपी गई थी कप्तानी
बाबर आजम ने पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। बाबर की जगह तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। शाहीन के नेतृत्व में भी पाकिस्तान का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिसके बाद इस मार्च में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर को दोबारा कप्तान नियुक्त किया था। वॉन का कहना है कि वह बाबर को टी20 कप्तान के तौर पर नहीं देखते हैं, लेकिन बोर्ड हमेशा परिवर्तन नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबर के समर्थन में उतरे वॉन
वॉन ने कहा, मैं अब भी बाबर को टी20 कप्तान के तौर पर नहीं देखता हूं। मैं उन्हें टेस्ट और वनडे में कप्तान के रूप में देखता हूं। इन दोनों प्रारूप में वह खिलाड़ी के रूप में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। टी20 में उनका खेल अच्छा है, लेकिन वह वैश्विक टूर्नामेंट के लिए शीर्ष 15 में फिट नहीं बैठते। मुझे लगता है कि उनके क्रम में कई अन्य खिलाड़ी उनसे अच्छे हैं। हालांकि, मैं नहीं चाहता कि फिर कप्तानी में बदलाव किया जाए। बाबर कम से कम लय प्रदान करते हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के कई प्रशंसक इस वास्तविकता से परिचित हैं कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है। पाकिस्तान ने भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन कागजों में वह एक मजबूत टीम है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए हो सकता है बदलाव
पाकिस्तान को अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है और इससे पहले टीम प्रबंधन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाल ही में कहा था कि बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed