फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Despite continue poor performance in T20 World cup Sunil Gavaskar bats for Virat Kohli said nothing to worry

T20 World cup : क्या कोहली की फॉर्म बनी चिंता का विषय? सुनील गावस्कर ने दिया ये बयान, विराट का किया समर्थन

Thu, 13 Jun 2024 08:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Jun 2024 08:49 PM IST
सार

कोहली का बल्ला भी अब तक शांत रहा है और इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब संयोजन में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में भेजना चाहिए और कोहली को तीसरे नंबर पर भेजना चाहिए?

विज्ञापन
Despite continue poor performance in T20 World cup Sunil Gavaskar bats for Virat Kohli said nothing to worry
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने टी20 विश्व कप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली से पारी का आगाज कराने का फैसला किया था, लेकिन भारत की यह रणनीति अब तक असफल रही है और दोनों ही बल्लेबाज टीम को बड़ी शुरुआत नहीं दिला सके हैं। कोहली का बल्ला भी अब तक शांत रहा है और इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अब संयोजन में बदलाव करते हुए यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग में भेजना चाहिए और कोहली को तीसरे नंबर पर भेजना चाहिए? हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर कोहली की खराब फॉर्म से चिंतित नहीं हैं। 
विज्ञापन

कोहली ने तीन मैचों में बनाए पांच रन
कोहली का बल्ला टी20 विश्व कप में बिलकुल भी नहीं चल पा रहा है। यह पहली बार है जब कोहली रोहित शर्मा के साथ भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के तौर पर टी20 प्रारूप में ओपनिंग के लिए उतर रहे हैं। हालांकि ग्रुप चरण के पहले तीन मैच में कोहली का बल्ला फ्लॉप रहा है और उन्होंने तीन मैचों में कुल पांच रन ही बनाए हैं। कोहली ने आयरलैंड के खिलाफ पांच गेंदों पर एक रन और पाकिस्तान के खिलाफ तीन गेंदों पर चार रन बनाए थे, जबकि अमेरिका के खिलाफ तो वह खाता भी नहीं खोल सके। कोहली का टी20 अमेरिका में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने छह पारियों में महज 68 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 97.14 का रहा है, जबकि औसत 11.33 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'घबराने की जरूरत नहीं'
गावस्कर ने कहा कि फिलहाल कोहली की फॉर्म को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है और वह जल्द ही दमदार वापसी करेंगे। गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल पर कहा, जब आप देश के लिए खेलते हैं तो इससे बड़ी प्रेरित करने वाली बात कोई नहीं होती। कोहली ने कई वर्षों से भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और देश को कई मैच जिताएं हैं। उन्हें यह समझना होगा कि अभी भी शुरुआती दिन हैं और टूर्नामेंट अभी काफी लंबा है। इसके बाद सुपर आठ चरण है, फिर सेमीफाइनल और अगर सबकुछ सही रहा तो फाइनल। कोहली को पता है कि उन्हें थोड़ा सा संयम दिखाना होगा और खुद पर भरोसा रखना होगा। अगर तीन मैचों में कम रन बने हैं तो अचानक से सबकुछ गलत नहीं हो सकता है। चिंता करने की बात नहीं है। वह आने वाले दिनों में वापसी करेंगे। 
विज्ञापन

संयोजन में बदलाव की संभावना कम
भले ही भारतीय ओपनिंग जोड़ी अब तक प्रभाव छोड़ने में विफल रही है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि टीम प्रबंधन ओपनिंग संयोजन में कोई बदलाव करेगा। यशस्वी के रूप में भारत के पास एक अतिरिक्त शीर्ष क्रम का बल्लेबाज मौजूद है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन और कप्तान कोहली का समर्थन करते रहेंगे और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरेंगे। कोहली के ओपनिंग में आने से पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने इस स्थान पर खेलते हुए आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे भारत को शिवम दुबे के रूप में एक अतिरिक्त ऑलराउंडर को भी प्लेइंग-11 में रखने का मौका मिलता है। शिवम ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर अमेरिका के खिलाफ सधी हुई बल्लेबाजी की थी और चौथे विकेट के लिए 72 रनों की मैच विजयी साझेदारी निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed