फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Derhem started Investigation James franklin on Yuzvendra chahal harrasment case

Yuzvendra Chahal Harrasment Case: चहल के मुंह पर टेप लगाकर कमरे में छोड़ने वाले फ्रेंकलिन के खिलाफ जांच शुरू

Tue, 12 Apr 2022 12:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 PM IST
सार

साल 2011 में जेम्स फ्रैंकलिन और एंड्रयू सायमंड्स ने जश्न मनाते हुए चहल को बांध दिया था। ये तीनों खिलाड़ी उस समय मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। चहल ने यह भी बताया था कि इस समय उन्हें 15वीं मंजिल से लटका दिया गया था। 
 

विज्ञापन
Derhem started Investigation James franklin on Yuzvendra chahal harrasment case
रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और करुण नायर - फोटो : twitter @rajasthan royals

विस्तार

युजवेंद्र चहल द्वारा न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैंकलिन पर लगाए गए शारीरिक प्रताड़ना के आरोपों पर इंग्लिश काउंटी टीम डरहम भी हरकत में आ गई है। फ्रैंकलिन इस वक्त डरहम की टीम के मुख्य कोच हैं। क्लब का कहना है कि वो निजी तौर पर फ्रैंकलिन से इस मुद्दे पर बात करेंगे। आरोप है कि 2011 में मुंबई इंडियंस के चैपियंस लीग जीतने के बाद टीम में चहल के साथी फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू सायमंड्स ने जश्न मनाते हुए उन्हें बांध दिया था। 
विज्ञापन


डरहम ने कहा, ‘हम 2011 की एक घटना से जुड़ी हाल की रिपोर्टों से अवगत हैं जिसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है। हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिए संबंधित पक्षों से निजी तौर पर बात करेगा। ’
विज्ञापन


मुंह बंद करके कमरे में छोड़ा
चहल ने यह भी आरोप लगाया था कि इन दोनों ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिए कमरे में अकेला छोड़ दिया था। फ्रैंकलिन 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। उन्हें 2019 के शुरू में डरहम का कोच नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल ने कहा था, ‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। सायमंड्स ने बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था। मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे लेकिन एंड्रयू और जेम्स ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे नशे में इतने अधिक धुत थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गए। ’ चहल ने कहा, ‘वे वहां से चले गए। सुबह कोई कमरा साफ करने के लिए आया और उन्होंने मुझे देखा। उन्होंने कुछ अन्य को बुलाया और मुझे मुक्त कराया।’


नशे में 15वीं मंजिल से नीचे लटकाया
चहल के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने कभी इसके लिए उनसे माफी नहीं मांगी। फ्रैंकलिन और सायमंड्स के खिलाफ आरोप तब सामने आए जब इस लेग स्पिनर ने एक अन्य घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 2013 में बेंगलुरू में आईपीएल मैच के बाद पार्टी में नशे में धुत एक खिलाड़ी ने उन्हें होटल के 15वें मंजिल से नीचे लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed