फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dependency on gayle will cost rcb dearer

गेल पर आंख बंद कर भरोसा करना पड़ सकता है भारी

Tue, 09 Apr 2013 02:38 PM IST
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क
बंगलुरू/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 09 Apr 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
dependency on gayle will cost rcb dearer

आईपीएल सीजन-6 के पहले टाई मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस हार में अगर बंगलोर की कमजोरी की बात करें तो वो क्रिस गेल के रूप में सामने आई। वही क्रिस गेल जिसने इस सीजन के पहले मैच में 92 रनों की धमाकेदार पारी खेल मुंबई के खिलाफ जीत दिलाई।
विज्ञापन


गेल की इस पारी के बाद कप्तान कोहली ने माना कि उनकी टीम अगर पूरी तरह गेल पर निर्भर है तो कुछ गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेल पर आरसीबी की अत्यधिक निर्भरता के कारण ही कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शर्मसार होना पड़ा।

कार्यक्रम के मुताबिक एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर आमने सामने होंगी।

सनराइजर्स एक बार फिर गेल को सस्ते में समेट अपनी जीत का सिलसिला बनाए रखना चाहेगी जबकि आरसीबी का इरादा पिछले मुकाबले की हार का बदला लेने का होगा।

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सुपर ओवर की कमेंट्री---
सुपर ओवर में सनराइजर्स को पहले बल्लेबाजी मिली। कैमरुन व्हाइट और तिसारा परेरा मोर्चे पर उतरे। विनय कुमार के हाथों में बॉल थी।

-विनय कुमार की पहली गेंद तिसारा परेरा को, परेरा ने सिंगल लिया। साथ ही गेंद नो बॉल हो गई। बदले में एक अतिरिक्त रन मिले।
-विनय कुमार की पहली (नो बॉल के बदले) गेंद कैमरुन व्हाइट को, एक रन बना।
-विनय कुमार की दूसरी गेंद तिसारा परेरा को, परेरा ने सिंगल लिया।
-विनय कुमार की तीसरी गेंद कैमरुन व्हाइट को, व्हाइट ने छक्का जड़ दिया।
-विनय कुमार की चौथी गेंद कैमरुन व्हाइट को, 2 रन बने।
-विनय कुमार की पांचवी गेंद कैमरुन व्हाइट को, व्हाइट ने छक्का जड़ दिया
-विनय कुमार की छठी गेंद कैमरुन व्हाइट को, 2 रन बने।
इस तरह हैदराबाद का कुल स्कोर 20 रन रहा।

आरसीबी का जवाब
क्रिस गेल और विराट कोहली बैटिंग के लिए आए, जबकि डेल स्टेन के हाथ में बॉल थी।

-डेल स्टेन की की पहली गेंद क्रिस गेल ने 2 रन बनाए।
-डेल स्टेन की दूसरी गेंद क्रिस गेल ने सिंगल लिया।
-डेल स्टेन की तीसरी गेंद विराट कोहली ने चौका जड़ दिया।
-डेल स्टेन की चौथी गेंद विराट कोहली ने सिंगल लिया।
-डेल स्टेन की पांचवी गेंद क्रिस गेल ने छक्का जमा दिया।
-डेल स्टेन की छठी गेंद गेल ने सिंगल लिया
इस तरह आरसीबी सुपर ओवर में 20 रन के जवाब में 15 रन बना सकी और हैदराबाद सनराइजर्स 5 रन से मैच जीत गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed