फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi thrash odisha to bag bonus point in ranji trophy

रणजीः सुयाल का पंजा, दिल्ली का परफेक्ट टेन

Mon, 12 Nov 2012 08:40 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Nov 2012 08:40 PM IST
विज्ञापन
delhi thrash odisha to bag bonus point in ranji trophy

सितारों से सजी दिल्ली को पिछले मैच में यूपी की ओर से दिए गए जख्मों के घाव उसके युवाओं ने उड़ीसा के खिलाफ भर दिए हैं। नए खिलाड़ियों से सजी दिल्ली ने सोमवार को फिरोजशाह कोटला में उड़ीसा को न सिर्फ 10 विकेट से मात दी बल्कि बोनस समेत कुल सात अंक झटक लिए।

विज्ञापन


छह विकेट पर 229 रनों से आगे खेलने उतरी उड़ीसा को सुबह उसके कप्तान नटराज बेहरा का आसरा था। हालांकि उन्होंने लंबे समय तक बल्लेबाजी की लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। बेहरा भी पवन सुयाल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। उन्होंने 129 गेंदों में 45 रन बनाए। दीपक बेहरा ने 23 रन बनाकर थोड़ा प्रतिरोध किया। लेकिन उड़ीसा की पारी लंच से पहले 111.4 ओवरों में 269 रन पर सिमट गई। कल दो विकेट लेने वाले सुयाल ने तीन विकेट और लिए। उन्होंने 93 रन देकर कुल पांच विकेट झटके।
विज्ञापन


सुमित नरवाल ने 41 रन पर तीन, जबकि परविंदर अवाना और विकास मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। 188 रन की बढ़त हासिल करने पर दिल्ली को महज 82 रन का लक्ष्य मिला। उसे बोनस अंक हासिल करने के लिए एक भी विकेट खोने की जरूरत नहीं थी। कप्तान शिखर धवन ने उन्मुक्त चंद के साथ बेहद तेज और सधी शुरुआत दी। शिखर ने 49 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। जबकि उन्मुक्त 23 रन पर नाबाद लौटे। दिल्ली ने लक्ष्य महज 15 ओवरों में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरा को वापस बुलाया, भाटिया की वापसी
दिल्ली को अगला मुकाबला मजबूत बड़ौदा से खेलना है। इसके लिए चयन समिति ने आशीष नेहरा को फिर से टीम में बुला लिया है जबकि चोटिल आलराउंडर रजत भाटिया को भी टीम में शामिल किया गया है। यही नहीं आलराउंडर योगेश नागर भी वापस बुलाए गए हैं। चयन समिति ने यह भी कहा है कि अगर प्रदीप सांगवान अंतिम 11 में जगह नहीं बनाते हैं तो उन्हें अंडर-25 टीम की कमान संभालनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed