{"_id":"8f80fdb6-2a87-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-prevail-over-odisha-on-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजीः मनन, सुयाल ने उड़ीसा को पटरी से उतारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजीः मनन, सुयाल ने उड़ीसा को पटरी से उतारा
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में दिल्ली ने उड़ीसा को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया। फिरोजशाह कोटला में शुक्रवार को शुरू हुए इस रणजी मुकाबले में प्रथम प्रवेशी खब्बू स्पिनर मनन शर्मा और खब्बू मध्यम गति के गेंदबाज पवन सुयाल ने उड़ीसा को 47.1 ओवरों में 143 रनों पर समेट दिया। हालांकि आगाज दिल्ली का भी अच्छा नहीं रहा। उसके दोनों स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और उन्मुक्त चंद अपना विकेट गंवा चुके हैं। खेल खत्म होने पर दिल्ली ने 62 रनों पर तीन विकेट खो दिए हैं।
विज्ञापन
कप्तान नटराज बेहरा पिच को पढ़ने में भूल कर गए। भूरी दिख रही पिच पर उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। लेकिन सुयाल और सुमित नरवाल ने सुबह की नमी का फायदा उठाकर 39 रनों पर तीन विकेट निकाल दिए। पांचवें विकेट के लिए विकेट कीपर हलधर दास व दीपक बेहरा ने 51 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
दोनों को 27 व 28 के स्कोर पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अजय शर्मा के पुत्र व रणजी में आगाज कर रहे मनन शर्मा ने आउट किया। पारी शुरू करने उतरे कप्तान नटराज चोटिल होने के बाद दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन 35 पर वह भी आउट हो गए। मनन ने 8.1 ओवरों में 30 रन पर चार, पवन सुयाल ने 43 रनों पर तीन, नरवाल ने 35 रनों पर दो व परविंदर अवाना ने 23 रनों पर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
यूपी के खिलाफ छह विकेट से हारने के बाद पांच परिवर्तनों के साथ खेल रही दिल्ली की पारी उन्मुक्त चंद व कप्तान शिखर धवन ने शुरू की। लेकिन उन्मुक्त तीन पर बसंत मोहंती की गेंद पर विकेट के पीछे पुनीत बिष्ट को कैच दे बैठे। एक और प्रथम प्रवेशी मोहित शर्मा को 16 पर दीपक बेहरा ने आउट किया।
इसके बाद शिखर भी बसंत मोहंती की उठी गेंद पर स्लिप में राकेश मोहंती को कैच दे बैठे। मिथुन मिन्हास 12 व मनन शर्मा एक रनों पर खेल रहे हैं। दिल्ली के कोच विजय दहिया ने स्वीकार किया कि वह 25-30 रन पीछे हैं। लेकिन उन्हें मिथुन से उम्मीदें हैं।