फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi police will ask question siddharth trivedi

राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी खोल रहा है राज

Fri, 31 May 2013 03:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 31 May 2013 03:21 PM IST
विज्ञापन
 delhi police will ask question siddharth trivedi

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी सिद्घार्थ त्रिवेदी को दिल्ली पुलिस ने बतौर गवाह साकेत कोर्ट में पेश किया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सिद्घार्थ की गवाही के बाद गिरफ्तार खिलाड़ियों (श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडीला) की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

दिल्ली पुलिस ने सिद्घार्थ त्रिवेदी को इस मामले में बतौर सरकारी गवाह पेश किया है। इससे पहले पुलिस ने भी सिद्घार्थ से पूछताछ की थी।

सूत्रों के मुताबिक सिद्घार्थ ने पूछताछ में बताया है कि इस 'खेल' में दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा सिद्घार्थ ने बुकी और स्पॉट फिक्सिंग के बारे में कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंडीला इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि अंकित चव्हाण को शादी के लिए 6 जून तक अंतरिम जमानत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों से पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ त्रिवेदी का नाम सामने आया था। सूत्रों के अनुसार जब फिक्सिंग की बात हुई तो वहां सिद्धार्थ त्रिवेदी मौजूद थे।

पुलिस पहले इस मामले में सिद्धार्थ को भी दोषी मान रही थी, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को पता चला कि वह दोषी नहीं है। लेकिन सिद्धार्थ इस मामले में फिक्सिंग का गवाह है। इसीलिए दिल्ली पुलिस सिद्धार्थ को सरकारी गवाह बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed