फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi HC upholds bail to Sanjeev Chawla, alleged bookie and accused in match fixing scandal

सबसे बड़े मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी संजीव चावला की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखी

Wed, 06 May 2020 05:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi HC upholds bail to Sanjeev Chawla, alleged bookie and accused in match fixing scandal
संजीव चावला - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट मैच फिक्सिंग के आरोपी संजीव चावला की जमानत बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी है। उसे यहां एक निचली अदालत ने 30 अप्रैल को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही रकम की दो जमानत राशि पर जमानत दी थी। जस्टिस आशा मेनन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनाए गए अपने फैसले में दिल्ली पुलिस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पुलिस ने बुकी चावला के जमानत को चुनौती दी थी।

विज्ञापन


बताते चले कि संजीव चावला क्रिकेट की सबसे बड़ी फिक्सिंग का आरोपी है। यह वही विवाद है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हेंसी क्रोनिए भी शामिल थे। बाद में उनकी विमान हादसे में मौत हो गई थी। चावला को फरवरी में लंदन से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से मिली जमानत

Delhi HC upholds bail to Sanjeev Chawla, alleged bookie and accused in match fixing scandal
भारतीय अधिकारियों के साथ संजीव चावला - फोटो : ani

चावला ने यह कहते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जेल में उसके संक्रमित होने का खतरा है। इस पर, निचली अदालत ने चावला की जमानत मंजूर करते हुए कहा था कि आरोपी पिछले 76 दिनों से हिरासत में है और मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक चावला पांच मैचों की फिक्सिंग में कथित तौर पर संलिप्त है। चावला पर आरोप है कि फरवरी-मार्च 2000 में दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर होने वाले मैचों को फिक्स करने के लिये क्रोनिये के साथ साजिश रचने में उसने मुख्य भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed