{"_id":"9c19b126-3649-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-gets-solid-start-with-help-of-unmukt-and-shikhar-centuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी अपडेट्सः दिल्ली ने किया जोरदार आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी अपडेट्सः दिल्ली ने किया जोरदार आगाज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 24 Nov 2012 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजशाह कोटला की हरी दिख रही विकेट पर तमिलनाडु के कप्तान एल बालाजी को टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए बुलाना महंगा पड़ा। कप्तान शिखर धवन और जूनियर भारतीय टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने न सिर्फ शतक ठोके बल्कि अपनी खोई हुई फार्म को भी हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दोनों ने पहले विकेट लिए द्विशतकीय साझेदारी की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबानों ने एक विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए थे, जबकि उन्मुक्त 134 रन पर नाबाद जमे हुए हैं। अभिनव मुकंद, एस बद्रीनाथ, दिनेश कार्तिक, एल बालाजी जैसे स्टार खिलाड़ियों से सजी तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
शिखर और उन्मुक्त ने बालाजी, जगन्नाथ कौशिक और यो महेश की गेंदों को शुरुआत में संभलकर खेला। इसके बाद उन्होंने खुलकर खेलना शुरू कर दिया। शिखर ने 175 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 104 रन की पारी खेली। उन्हें औशिक श्रीनिवास ने बोल्ड किया।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों पहले विकेट लिए 205 रन जोड़ चुके थे। उन्मुक्त साथ देने आए मोहित शर्मा भी अच्छे रंग में दिख रहे हैं। वह 77 गेंदों में सात चौकों की मदद से 40 रन बना चुके हैं। जबकि उन्मुक्त 228 गेंदों पर दो छक्कों और 16 चौकों की मदद से 134 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस रणजी सत्र में उनका यह पहला शतक है।
संदीप के आगे सौराष्ट्र ने घुटने टेके
मोहाली (ब्यूरो)। भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंजाब के मीडियम पेसर संदीप शर्मा की घातक गेंदबाजी के आगे रणजी ट्रॉफी ग्रुप ‘ए’ मैच के पहले दिन सौराष्ट्र की टीम महज 90 रन पर ढेर हो गई।
सौराष्ट्र की शुरुआत हालांकि अच्छी रही थी और उसने दो विकेट पर 73 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद संदीप की कहर के आगे बाकी के आठ बल्लेबाज मात्र 17 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। सागर जोगियानी ने सर्वाधिक 41 और भूषण चौहान ने 29 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सौराष्ट्र के कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सके। जवाब में पंजाब ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। जबरदस्त फार्म में चल रहे ओपनर जीवनजोत सिंह ने 61 और करण गोयल ने 26 रन बनाए।
राहुल ने हरियाणा को संभाला
रोहतक। ग्रुप ‘बी’ मैच के पहले दिन बड़ौदा के खिलाफ अहम मुकाबले में राहुल दलाल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेल हरियाणा को संभाल लिया। हरियाणा के चार विकेट 96 रन पर गिर गए थे लेकिन राहुल ने पहले सचिन राणा (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 86 और फिर संदीप सिंह (नाबाद 17) के साथ नाबाद 39 रन की साझेदारी कर दिन का खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर पांच विकेट पर 221 रन तक पहुंचा दिया। ओपनर राहुल दीवान ने 48 रन बनाए। बड़ौदा की ओर मुर्तजा बहोरा और उत्कर्ष पटेल ने दो-दो विकेट लिए।
जे एंड के ने किया आंध्र पलटवार
जम्मू। मात्र 153 रन पर सिमटने के बाद जम्मू एंड कश्मीर ग्रुप ‘सी’ मैच में आंध्र प्रदेश के भी चार विकेट 118 रन पर गिरा कर वापसी करने में सफल रहा। सैयद सहाबुद्दीन के पांच और पी विजयकुमार तथा राजेश पवार के दो-दो विकेट की घातक गेंदबाजी के आगे मेजबान टीम हिम्मत नहीं दिखा सकी। राम दयाल ने सर्वाधिक 31 जबकि मनीष डोगरा ने 30 रन बनाए। जवाब में आंध्र प्रदेश की भी शुरुआत खराब रही और आठ रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए लेकिन बी सुमंत (41) और अमोल मजूमदार (नाबाद 60) ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया।
शुरुआती झटकों से उबरा झारखंड
रांची। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ ग्रुप ‘सी’ मैच में झारखंड की टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही। रिषी धवन ने तीन और विक्रमजीत मलिक ने दो विकेट लेकर झारखंड के पांच बल्लेबाजों को 56 रन के भीतर ही पैवेलियन भेज दिया था लेकिन कप्तान सौरभ तिवारी ने नाबाद 65 और सनी गुप्ता ने नाबाद 58 रन की पारी खेल टीम को इस मुश्किल से उबार लिया। दोनों छठे विकेट के लिए 61.5 ओवर में अब तक 120 रन जोड़ चुके हैं।