फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 42 preview

DDvSRH: आईपीएल 2018 की टॉप और बॉटम टीमों के बीच होगा आज कड़ा मुकाबला

Thu, 10 May 2018 03:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 10 May 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 42 preview
ddvsrh

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच गुरुवार को आईपीएल 2018 का 42वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में रात 8 बजे से खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के 11वें सीजन की अंक तालिका में अभी तक वैसे तो सर्वोच्च स्थान पर काबिज है, लेकिन उनके कोच टॉम मूडी टीम के प्रत्येक विभाग में सुधार की गुंजाइश देख रहे हैं।

विज्ञापन


यही नहीं कप्तान केन विलियम्सन की टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स से टकराने जा रही है। इस आईपीएल में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन की कहीं से तुलना नहीं की जा सकती है। बावजूद इसके मूडी डेयरडेविल्स को हल्के में नहीं ले रहे हैं। इसका कारण वह टीम के जीत के क्रम को जारी रख प्ले ऑफ में पक्के तौर पर जगह बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली डेयरडेविल्स की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 10 मैचों में उन्हें तीन में जीत मिली है और सात में हार का सामना करना पड़ा है। इसके उलट सनराइजर्स दो हार के मुकाबले आठ मैच जीत चुकी है। सनराइजर्स ने इस आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, राशिद खान की गेंदबाजी की बदौलत छोटे से छोटे लक्ष्य की सफलता पूर्वक रक्षा की है, वहीं दिल्ली हैदराबाद के पिछले मुकाबले में अंतिम दो ओवरों में 28 रन नहीं रोक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलेक्स हेल्स और युसुफ पठान ने डेन क्रिस्टियन और ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर यह रन आसानी से बना डाले। हालांकि दिल्ली के ओपनर कोलिन मुनरो मानते हैं कि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हर खिलाड़ी बाकी बचे मैचों में पूरा जोर लगाकर खेलने को तैयार है। हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली अगर गुरुवार को हारती है तो उसकी प्ले ऑफ में खेलने की संभावनाएं पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। वहीं, हैदराबाद का खिताबी दौड़ में पहुंचना पक्का हो जाएगा। मूडी तो यहां तक कहते हैं कि उनके गेंदबाजों को पॉवर प्ले में रन रोकना होगा और क्षेत्ररक्षण में और अधिक चुस्ती लानी होगी।  
 

विलियम्सन की कप्तानी से प्रभावित हैं मूडी 

Delhi Daredevils vs Sunrisers Hyderabad ipl 2018 match 42 preview
केन विलियमसन - फोटो : ipl

टॉम मूडी उस टीम के कोच हैं जिसने उन्हीं की कोचिंग में डेविड वार्नर की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीत रखा है। वार्नर के बाद अब कप्तानी विलियम्सन के हाथ में है, लेकिन मूडी उनक कप्तानी से बेहद प्रभावित हैं। मूडी के मुताबिक केन बेहद बुद्धिमान और चतुर हैं। स्थितियों के मुताबिक ढलना जानते हैं और बतौर बल्लेबाज वह टीम के समक्ष उदाहरण भी रख रहे हैं। फिर भी वह वार्नर से उनकी तुलना सही नहीं मानते हैं।

मूडी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी फ्लाप नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि उनकी टीम ने कठिन विकेटों पर बल्लेबाजी की है, इस लिए बल्लेबाजों का थोड़ा योगदान भी बड़ा साबित हुआ है। शिखर धवन के बारे में वह कहते हैं कि उन्होंने टूर्नामेंट की शुरूआत बेहतरीन की, लेकिन वह बाद में चोटिल हो गए। उन्हें उम्मीद है कि कल के मैच में धवन का बल्ला बोलेगा। 

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:  

दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, नमन ओझा, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिस्टियन, विजय शंकर, लैम प्लंकेट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद: एलेक्स हेल्स, शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, ऋद्धिमान साहा, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed