फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   delhi dare devils hope virendra sehwag

वीरू तो लौटे लेकिन नहीं लौटी दिल्ली की किस्मत

Tue, 16 Apr 2013 12:07 AM IST
बंगल़ुरू/एजेंसी
बंगल़ुरू/एजेंसी Updated Tue, 16 Apr 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
delhi dare devils hope virendra sehwag

विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का आईपीएल में बहुप्रतीक्षित इंतजार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा।

विज्ञापन


हालांकि उनकी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स को उम्मीद है कि वह रायल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ मंगलवार को होने वाले मैच में दिल्ली का टूर्नामेंट में पहली जीत का इंतजार खत्म करेंगे।

वीरू पीठ की चोट के कारण दिल्ली के पहले तीन मैचों से बाहर रहे थे और इन तीनों मैचों में ही दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

सहवाग 12 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लौटे लेकिन उनकी वापसी सिर्फ 12 रनों तक ही सीमित रह सकी।

वीरू के लौटने से उन्मुक्त को चौथे मैच में अंतिम एकादश से बाहर रखा गया लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि इस मैच में वार्नर खाता खोले बिना पहले ही ओवर में निपट गए।
विज्ञापन


वीरू ने दस गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। दिल्ली के लिए राहत की बात यही है कि वीरू इस समय फिट नजर आ रहे हैं और इसका सबूत उन्होंने हैदराबाद के कप्तान कुमार संगकारा को स्लिप में बेहतरीन कैच के जरिए आउट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहवाग ने आईपीएल में 67 मैचों में 30.01 के औसत और 166.90 के जबर्दस्त स्ट्राइक रेट से 1891 रन बनाए हैं जिनमें एक शतक और 14 अर्द्धशतक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed