फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Capitals will play covid warrior jersey during their IPL campaign

दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी भी कोरोना वॉरियर्स को समर्पित, RCB भी इसी तरह देगी सम्मान

Fri, 18 Sep 2020 04:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 18 Sep 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi Capitals will play covid warrior jersey during their IPL campaign
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : Social media

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो जर्सी पहनेगी उस पर 'थैंक्यू कोविड वारियर्स' लिखा होगा, जो कोरोना महामारी के बीच काम पर डटे कोरोना योद्धाओं के जज्बे को उनका सलाम होगा। आईपीएल की पूर्व संध्या पर इशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वर्चुअल मीट में कुछ कोरोना योद्धाओं से बात भी की, जिनमें डॉक्टर और पुलिस अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन


टीम पूरे सत्र में यही जर्सी पहनेगी। इशांत ने सफाईकर्मियों, डॉक्टर्स, सुरक्षाबलों, रक्तदान करने वालों, समाजसेवियों, डॉक्टर्स और उनके परिवारों को मानवता की सेवा के लिे सलाम किया तो अमित मिश्रा ने कहा कि उनके पास धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं है। आईपीएल की शुरुआत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से होगी। उद्घाटन मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


इसके पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी इस तरह का एलाान कर चुकी है। विराट कोहली की अगुवाई में कोरोना नायकों के सम्मान में खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे 'माय कोविड हीरोज' लिखा होगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में इस जर्सी के लांच के मौके पर गुरूवार को कहा, 'पहली बार एक टीम के रूप में हम इस तरह की शानदार मुहिम से जुड़े। यह उन कोरोना नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से दूसरों के बारे में सोचा'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed