दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी भी कोरोना वॉरियर्स को समर्पित, RCB भी इसी तरह देगी सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम जो जर्सी पहनेगी उस पर 'थैंक्यू कोविड वारियर्स' लिखा होगा, जो कोरोना महामारी के बीच काम पर डटे कोरोना योद्धाओं के जज्बे को उनका सलाम होगा। आईपीएल की पूर्व संध्या पर इशांत शर्मा, स्पिनर अमित मिश्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने वर्चुअल मीट में कुछ कोरोना योद्धाओं से बात भी की, जिनमें डॉक्टर और पुलिस अधिकारी शामिल थे।
टीम पूरे सत्र में यही जर्सी पहनेगी। इशांत ने सफाईकर्मियों, डॉक्टर्स, सुरक्षाबलों, रक्तदान करने वालों, समाजसेवियों, डॉक्टर्स और उनके परिवारों को मानवता की सेवा के लिे सलाम किया तो अमित मिश्रा ने कहा कि उनके पास धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं है। आईपीएल की शुरुआत शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच से होगी। उद्घाटन मुकाबला अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी इस तरह का एलाान कर चुकी है। विराट कोहली की अगुवाई में कोरोना नायकों के सम्मान में खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे 'माय कोविड हीरोज' लिखा होगा। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने यूएई में वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में इस जर्सी के लांच के मौके पर गुरूवार को कहा, 'पहली बार एक टीम के रूप में हम इस तरह की शानदार मुहिम से जुड़े। यह उन कोरोना नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से दूसरों के बारे में सोचा'
Meet our Real Challenger, Zeeshan Javid who helped a whole community of labourers by providing hundreds of litres of milk to their families.
If you too have an inspiring story to share, do reach out to us.#PlayBold #WeAreChallengers #MyCovidHeroes #ChallengeAccepted pic.twitter.com/8aNqk0HG7a— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) September 17, 2020