फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया

Mon, 02 Nov 2020 11:11 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 02 Nov 2020 11:11 PM IST
खास बातें

Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Live IPL Score: अबुधाबी में सोमवार रात लीग स्टेज का 55वां मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मजेदार बात यह रही कि छह विकेट से मैच गंवाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर जाती है। टॉस गंवाकर आरसीबी द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में साधा। अगर दिल्ली 17.3 ओवर के पहले हारती तो वह केकेआर से खराब रनरेट के आधार पर अपना सफर खत्म कर देती।

विज्ञापन
IPL 2020, DC vs RCB Live Cricket Score Match Today News Updates in Hindi
दिल्ली कैपिटल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:11 PM, 02-Nov-2020

हैदराबाद के हारते ही KKR करेगी क्वालीफाई

10:58 PM, 02-Nov-2020

मुंबई से क्वालीफायर-1 में भिड़ेगी दिल्ली

जीत के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब क्वालीफायर-1 में उसका मुकाबला 5 नवंबर को मुंबई इंडियस से होगा। हार के बावजूद आरसीबी प्ले-ऑफ में पहुंची।
 
विज्ञापन
10:58 PM, 02-Nov-2020

हारने वाली टीम भी पहुंची प्लेऑफ में

अबुधाबी में सोमवार रात लीग स्टेज के 55वां मुकाबला जीतते ही दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मजेदार बात यह रही कि छह विकेट से मैच गंवाने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर जाती है। टॉस गंवाकर आरसीबी द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में साधा। अगर दिल्ली 17.3 ओवर के पहले हारती तो वह केकेआर से खराब रनरेट के आधार पर उसका सफर खत्म हो सकता था।
10:53 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली की आसान जीत

19वें की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत के निकले बल्ले से दिल्ली कैपिलट्स ने मैच छह विकेट से अपने नाम किया।
 
10:45 PM, 02-Nov-2020

अब 12 गेंदों में 15 रन चाहिए

18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 138/4 ऋषभ पंत (3) और मार्कस स्टोइनिस (1)
10:43 PM, 02-Nov-2020

दिल्ली और आरसीबी दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

कोलकाता नाइटराइडर्स को अब मंगलवार को होने वाले अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों सनराइजर्स हैदराबाद के हार की उम्मीद करनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:41 PM, 02-Nov-2020

अजिंक्य रहाणे भी आउट

रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में रहाणे ने अपना विकेट फेंका। खुद से बेहाद निराश होंगे। 46 गेंदों में 60 रन की पारी का अंत।
 
10:38 PM, 02-Nov-2020

ओवर से विकेट और छह रन

अब 18 गेंदों में 19 रन चाहिए। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 134/3 अजिंक्य रहाणे (57) और ऋषभ पंत (2)
 
10:36 PM, 02-Nov-2020

श्रेयस अय्यर आउट

नौ गेंद में सात रन बनाकर दिल्ली के कप्तान लौटे। स्पिनर शाहबाज अहमद ने लॉन्ग ऑफ पर खड़े मोहम्मद सिराज के हाथों लपकवाया।
10:32 PM, 02-Nov-2020

अब 24 गेंद में 25 रन चाहिए

चहल के आखिरी ओवर से सात रन। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 128/2 अजिंक्य रहाणे (55) और श्रेयस अय्यर (7)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed