{"_id":"626186ffee7258528127ae22","slug":"delhi-capitals-vs-rajasthan-royals-ipl-2022-preview-playing-11-prediction-today-match-34-captain-and-vice-captain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DC vs RR: फिरकी के जादूगर कुलदीप और चहल के बीच दिखेगी स्पिन की जंग, राजस्थान और दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RR: फिरकी के जादूगर कुलदीप और चहल के बीच दिखेगी स्पिन की जंग, राजस्थान और दिल्ली के बीच होगी कड़ी टक्कर
Fri, 22 Apr 2022 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Apr 2022 03:44 PM IST
सार
राजस्थान के स्पिनर चहल के लिए चुनौती डेविड वॉर्नर के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। पृथ्वी शॉ और कप्तान ऋषभ पंत को भी रन बनाने से रोकना होगा। इन दोनों गेंदबाजों के पास बल्लेबाजों को रोकने के लिए तरकश में कई तीर हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। सभी की नजरें फिरकी के जादूगर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के बीच होने वाली टक्कर पर होगी। ऑरेंज कैपधारी जोस बटलर (375 रन) और पर्पल कैपधारी चहल (17 विकेट) के फॉर्म को देखते हुए रॉयल्स इस सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से एक हो गई है।
मध्यक्रम में शिमरोन हेटमायर को छोड़कर और कोई चल नहीं सका, लेकिन इसकी कमी रॉयल्स को खल नहीं रही है, क्योंकि ओपनर बटलर इसकी भरपाई कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के खेमे में कोरोना संक्रमण का साया है, लेकिन इसके बावजूद टीम ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को हराया।

डेविड वार्नर और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों गेंदबाजों के तरकश में हैं कई तीर
दिल्ली टीम में कलाई के स्पिनर कुलदीप अभी तक लीग में 13 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर है और वह बटलर को अच्छी चुनौती पेश करेंगे। कुलदीप, अक्षर पटेल और ललित यादव की कोशिश रन गति पर अंकुश लगाने की होगी, लेकिन बल्लेबाजों की मददगार वानखेड़े की पिच पर बटलर को रोकना उनका प्रमुख एजेंडा होगा। उधर, राजस्थान के स्पिनर चहल के लिए चुनौती डेविड वॉर्नर के बल्ले पर अंकुश लगाने की होगी। पृथ्वी शॉ और कप्तान ऋषभ पंत को भी रन बनाने से रोकना होगा। इन दोनों गेंदबाजों के पास बल्लेबाजों को रोकने के लिए तरकश में कई तीर हैं।

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल
- फोटो : IPL/BCCI
कुलदीप तीन बार तो चहल दो बार बने मैन ऑफ द मैच
पिछले पांच साल में कुलदीप और चहल ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इन दोनों स्पिनरों की 2017 से 2019 के बीच तूती बोलती थी। चहल को पिछले टी-20 विश्वकप की टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि कुलदीप भी खराब फॉर्म के कारण रणनीति से बाहर हो गए थे। कुलदीप को राष्ट्रीय टीम प्रबंधन और पिछली आईपीएल टीम (केकेआर) से सहयोग नहीं मिला और वह घुटने की चोट का शिकार भी हो गए थे। अब आईपीएल के इस सत्र में दोनों का शानदार प्रदर्शन टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। कुलदीप अभी तक तीन बार मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं, जबकि चहल दो बार इस पुरस्कार से नवाजे गए हैं।
दिल्ली की संभावित प्लेइंग-11: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

राजस्थान की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों में मध्यक्रम चिंता का विषय
दिल्ली के पास मुस्ताफिजुर रहमान और खलील अहमद के रूप में भी चतुर तेज गेंदबाज हैं जो रियान पराग और संजू सैमसन को परेशान कर सकते हैं। दूसरी ओर रॉयल्स के पास डेथ ओवरों में वेस्टइंडीज के ओबेड मैकॉय जैसा गेंदबाज है, जिसने केकेआर के खिलाफ शानदार आखिरी ओवर डाला था। पिछले मैच में आईपीएल में डेब्यू करने वाले मैकॉय को गेंदबाजी में लंबे कद का फायदा मिल रहा है। इससे दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। रॉयल्स की तरह ही मध्यक्रण की बल्लेबाजी दिल्ली की भी चिंता का विषय है जिसके पास पंत के अलावा ऐसा कोई बैटर नहीं है जो गेंदबाजों की बखिया उधेड़ सके। मनदीप सिंह चल नहीं सके और सरफराज खान भी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं ।

युजवेंद्र चहल और जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
बटलर-वॉर्नर में भी दिखेगी रोमांचक भिड़ंत
राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर टूर्नामेंट में सर्वाधिक स्कोर (357 रन) कर शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं 23 छक्के लगाकर भी सिक्सर किंग बने हैं। ऐसे में दिल्ली के गेंदबाजों के लिए उनसे पार पाना एक चुनौती भरा कदम रहेगा। हालांकि, दिल्ली के डेविड वॉर्नर भी कमतर नहीं हैं। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं और 191 रन बना चुके हैं। पिछले मैच में उन्होंने पंजाब के खिलाफ नाबाद 60 रन की पारी खेली थी और उससे पहले 66 रन बना चुके हैं। राजस्थान के गेंदबाजों को वॉर्नर को रोकना आसान नहीं होगा।
राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, करुण नायर, आर अश्विन, ओबेड मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

दोनों टीमें:
दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), अश्विन हेब्बर, डेविड वॉर्नर, मनदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल, एनरिक नोर्किया, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिशेल मॉर्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विक्की ओस्तवाल, यश ढुल, केएस भरत और टिम सीफर्ट।
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेतमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग, नाथन कूल्टर-नाइल, देवदत्त पडिक्कल, नवदीप सैनी, करुण नायर, रेसी वॉन डेर, जिमी नीशाम, अनुनय सिंह, डेरिल मिशेल, ध्रुव जुरेल, शुभम गढ़वाल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, ओबेद मैककॉय, तेजस बरोका और केसी करियप्पा।