फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi capitals vs Chennai super kings Match preview and predicted XI ipl 2021

गुरु और चेले की लड़ाई: नए कप्तान पंत के साथ उतरेगी दिल्ली, धोनी की CSK से टक्कर

Sat, 10 Apr 2021 06:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 10 Apr 2021 06:36 AM IST
सार

  • दोनों टीम का पहला मैच
  • मुकाबला शाम 7:30 से

विज्ञापन
Delhi capitals vs Chennai super kings Match preview and predicted XI ipl 2021
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स शनिवार को आईपीएल के मैच में जब आमने सामने होंगी तो यह मुकाबला ‘ एक युवा शार्गिद और उसके उस्ताद’ का भी होगा। दिल्ली की टीम यूएई में खेले गए पिछले सत्र में उपविजेता रही थी । इस बार खिताब जीतने के सपने को पूरा करने के लिये उसका लक्ष्य जीत के साथ शुरूआत करने का होगा। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आठ टीमों में सातवें स्थान पर रही । उस खराब प्रदर्शन को भुलाने के लिए आईपीएल की धुरंधर टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

विज्ञापन


चोटिल श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में कप्तानी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने हाल ही में कहा था कि वह पहले मैच में धोनी से अब तक मिली सारी सीख का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘बतौर कप्तान मेरा पहला मैच माही भाई के खिलाफ है। मेरे लिए यह अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैने उनसे बहुत कुछ सीखा है ।मैं अपने अनुभव और उनसे मिली सीख का पूरा इस्तेमाल करूंगा।’

विज्ञापन

Delhi capitals vs Chennai super kings Match preview and predicted XI ipl 2021
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : delhicapitals.in

दिल्ली के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और पंत जैसे बल्लेबाज हैं। धवन (618) पिछले आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे,उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में वनडे श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया। शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में 827 रन बनाए और ऐसी संभावना है कि वह धवन के साथ पारी का आगाज करेंगे।

कप्तान पंत शानदार फॉर्म में हैं और आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के खिलाफ ‘मैच विनर’ साबित हुए। दिल्ली के पास मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमेयर और सैम बिलिंग्स जैसे हरफनमौला भी हैं, लेकिन टीम संयोजन बड़ी चुनौती होगा क्योंकि अंतिम एकादश में चार विदेशी खिलाड़ी ही हो सकते हैं।

गेंदबाजी में उनके पास इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, उमेश यादव, क्रिस वोक्स और एनरिच नोर्किया हैं। रबाडा और नॉर्ट्जे पृथकवास के कारण पहले मैच से बाहर भी रहते हैं तो भी दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण काफी मजबूत है। स्पिन का दारोमदार आर अश्विन और अमित मिश्रा पर होगा चूंकि अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

दूसरी ओर चेन्नई टीम में अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना की वापसी हुई है जो आईपीएल में 5368 रन बना चुके हैं। वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर है। चेन्नई के शीर्षक्रम में रूतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसी और अंबाती रायुडू भी हैं। युवा सैम करन, मोईन अली और धोनी मध्यक्रम को मजबूती देते हैं। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर जबरदस्त फॉर्म में हैं। दीपक चाहर और रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, शिमरोन हेटमायेर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, आर अश्विन, अमित मिश्रा, ललित यादव, प्रवीण दुबे, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे,  इशांत शर्मा, आवेश खान, स्टीव स्मिथ, उमेश यादव, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, लुकमान मेरिवाला, एम सिद्धार्थ, टॉम करन, सैम बिलिंग्स।

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, एन जगदीशन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनेर, रविंद्र जडेजा, रूतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, आर साइ किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागनाथ वर्मा, सी हरि निशांत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed