फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Delhi Blast: Security Tightened Around Arun Jaitley Stadium After Explosion Near Red Fort

Delhi Blast: अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी, लाल किले के पास हुए धमाके के बाद लिया गया फैसला

Tue, 11 Nov 2025 09:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Nov 2025 09:51 AM IST
सार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने सोमवार को बताया, 'दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अरुण जेटली स्टेडियम) के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।'

विज्ञापन
Delhi Blast: Security Tightened Around Arun Jaitley Stadium After Explosion Near Red Fort
अरुण जेटली स्टेडियम (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

लाल किले के पास हुए तेज धमाके वाले विस्फोट के बाद दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच के अंतिम दिन राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी। यह स्टेडियम लाल किला से कुछ ही किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने सोमवार को बताया, 'दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के अंतिम दिन फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अरुण जेटली स्टेडियम) के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'मैं दिल्ली पुलिस अधिकारियों से संपर्क करूंगा और उनसे स्टेडियम परिसर के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करने का अनुरोध करूंगा।' सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में हुए बड़े धमाके में कई वाहन जलकर खाक हो गए और कम से कम आठ लोग मारे गए। इस विस्फोट में कई लोग घायल बताए गए हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब शाम को इलाके में लोगों की भीड़ थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि चपेट में आए लोगों के शरीर के हिस्से काफी दूर तक जाकर गिरे। आस-पास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। धमाके की आवाज ढाई किलोमीटर दूर आईटीओ चौराहे तक सुनी गई। इस बीच, अमेरिका ने धमाके की जांच में मदद की पेशकश की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर आई-20 गाड़ी में धमाका हुआ। पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया, धमाका धीमी गति से चल रही कार में शाम करीब 6:52 बजे हुआ। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल की दस गाड़ियों ने सोमवार शाम 7:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा व एक ऑटोरिक्शा जलकर राख हो गए। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed