{"_id":"a8a9f9a0-a034-11e2-b503-d4ae52bc57c2","slug":"delay-in-making-strategy-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणनीति बनाने में हो गई देरीः विराट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणनीति बनाने में हो गई देरीः विराट
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Mon, 08 Apr 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के रोमांचक सुपर ओवर में सनराइजर्स से हार के बाद बंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने माना कि उनकी रणनीति सही नहीं थी।
विज्ञापन
विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम को आखिरी ओवर में सही रणनीति और बेहतर क्षेत्ररक्षण से काम लेना चाहिए था।
सनराइजर्स के साथ बेहद रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर तक मैच गया और इस ओवर में विपक्षी टीम सनराइजर्स 'दबंग' साबित हुई तथा रायल चैलेंजर्स को मैंच गंवाना पड़ा।
युवा बल्लेबाज कोहली ने कहा कि विपक्षी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
लेकिन जब विपक्षी टीम को आखिरी ओवरों में कम गेंदों में अधिक रनों की जरूरत थी तभी हमें मैच का रूख बदल देना चाहिए था।
हमें उस स्थिति का फयदा उठाना चाहिए था। 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले विराट ने मैच के रोमांच के बारे में पूछे जाने पर मुस्कराते हुए कहा कि आईपीएल इतने रोमांच और अनिश्चितता से भरा है कि अब मेरी दाढ़ी भी सफेदी होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
यह मुकाबला बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण था। विराट ने कहा कि हमारी टीम को बेहतर क्षेत्ररक्षण करना चाहिए था और सही समय पर एक और दो रन बनने से रोकने चाहिए थे।
विज्ञापन