फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Defending champions Mumbai Indians vs Punjab Kings, head to head stats preview and squad IPL 2021

मुंबई और पंजाब की टक्कर: बल्लेबाजी में सुधार चाहेगी रोहित की पलटन तो राहुल की टीम जीत

Fri, 23 Apr 2021 07:18 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 23 Apr 2021 07:18 AM IST
सार

मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञापन
Defending champions Mumbai Indians vs Punjab Kings, head to head stats preview and squad IPL 2021
पंजाब बनाम मुंबई - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने के लिए बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने के उद्देश्य से आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई में पंजाब किंग्स का सामना करेगा, जिसकी टीम जीत की राह पर लौटने के लिए संघर्ष कर रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वह उस हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। कप्तान ने स्वयं अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाए। मध्यक्रम का नहीं चल पाना टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है।

विज्ञापन

मुंबई के गेंदबाज अमूमन अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते रहे है, लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ऐसा नहीं कर पाए। वे बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं जिससे कि उनका काम आसान हो जाए। रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मैच विजेता योगदान नहीं दे पा रहे हैं जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड और पांड्या बंधु हार्दिक और क्रुणाल भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

इस साल आईपीएल में अभी शुरुआती दौर चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस चाहेगा कि उसके खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ फॉर्म हासिल करें। पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती रही है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम अभी तक अदद संयोजन स्थापित करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरन भी नहीं चल पा रहे हैं। लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा। टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेऑफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएगी।

राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है। उनकी कप्तानी खिलाड़ियों को प्रेरित नहीं कर पा रही है तथा टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है। दीपक हुड्डा ने अपनी आलराउंड क्षमता दिखाई है, लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। ऑस्ट्रेलिया के झाय रिचर्डसन और रीले मेरेडिथ ने भी टीम को निराश किया है। पंजाब अब मुरूगन अश्विन की जगह रवि बिश्नोई को अंतिम एकादश में रख सकता है।

विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्कोन जेनसन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed