फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Deepak Hooda could be in trouble for leaving his team during the Syed MushtaqTrophy, citing issues with Krunal Pandya

क्रुणाल पांड्या पर लगाए थे गाली-गलौज के आरोप, अब खुद मुश्किल में पड़े क्रिकेटर हुड्डा

Sun, 10 Jan 2021 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बड़ौदा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 10 Jan 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Deepak Hooda could be in trouble for leaving his team during the Syed MushtaqTrophy, citing issues with Krunal Pandya
दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या - फोटो : social media

दीपक हुड्डा बड़ौदा क्रिकेट टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या से विवाद कर अब खुद मुश्किल में फंस गए हैं। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने हुड्डा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की करने की बात कही है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिशिर हटंगडी ने हुड्डा के इस कृत को सही नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई के साथ-साथ उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब को भी इस बारे में सूचित किया जाएगा।   

विज्ञापन


बड़ौदा के सीईओ ने यह भी कहा है कि हुड्डा टीम प्रबंधन और बीसीए के साथ चुपचाप इस मुद्दे को हल करने का प्रयास कर सकते थे। मगर उन्होंने मीडिया के सामने केवल अपने पक्ष का खुलासा करके आत्म सहानुभूति हासिल की। उन्होंने आगे कहा, ऐसी कोई टीम नहीं है, जिसमें मतभेद न हों लेकिन मीडिया से बात करना और केवल कहानी का अपना पक्ष देते हुए अनुचित प्रचार करना, ट्रूनामेंट से अपना नाम वापस ले लेना, ये सही नहीं है। हम आपकी अनुपलब्धता को स्वीकार करते हैं और आवश्यक कार्रवाई करेंगे। आपके इस कृत से बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के साख पर गहरा प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू होने के ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को दीपक हुड्डा ने टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट से अपना नाम भी वापस ले लिया था। दरअसल, बड़ौदा टीम का वडोदरा के रिलायंस ग्राउंड में अभ्यास सत्र चल रहा था। इसी दौरान क्रुणाल और दीपक के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान पांड्या ने कथित तौर पर हुड्डा को अपशब्द कहा और धमकी भी दी। इसके बाद हुड्डा ने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के पास शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हुड्डा ने एक पत्र भी लिखा था, 'मैं बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से पिछले 11 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। वर्तमान में मुझे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुना गया है। मैं सहमा हुआ, उदास और दबाव में हूं। पिछले कुछ दिनों से टीम के कप्तान क्रुणाल पांड्या टीम के साथियों के सामने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।'


पांड्या का अर्धशतक, बड़ौदा ने उत्तराखंड को 5 रन से हराया
बता दें कि इस विवाद के बाद कप्तान क्रुणाल पांड्या के दम पर बड़ौदा ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच में बड़ौदा ने कप्तान पांड्या की अर्धशतकीय पारी की बदौलत उत्तराखंड को पांच रन से हरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed