अमीनुल इस्लाम की गिल्लियां बिखरते ही समूचे हिंदुस्तान को खुश होने के तीन बहाने मिल गए। 30 रन से नागपुर टी-20 में फतह। तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-1 से कब्जा और दीपक चाहर की हैट्रिक। जी हां, 27 वर्षीय पेसर चाहर टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बन चुके हैं। समूचे देश की तरह अपने भाई के इस कारनामे से मालती चाहर भी गदगद हैं।
VIDEO: मॉडल हैं दीपक चाहर की बहन मालती, भाई की ऐतिहासिक हैट्रिक पर यूं जताई खुशी
पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस मालती चाहर अपने भाई दीपक के प्रदर्शन से गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। सोशल मीडिया पर मालती अपनी खुशी का इजहार करने से भी नहीं चूकीं। इंस्टाग्राम पर मालती ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैट्रिक और टी-20 इंटरनेशनल में 3.2-0-7-6 का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा। तुम पर गर्व है। मेरे रौंगटे अबतक खड़े हैं। आपका बहुत सारा प्यार भाई और शक्ति मिले।
A post shared by Malti Chahar(Meenu) (@maltichahar) on
मालती चाहर पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जिम में काफी वक्त बिताती हैं। वह मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनरअप भी रह चुकी हैं।
मालती सबसे पहले इंडियन टी-20 लीग 2018 में नजर आई थीं। उस समय उन्हें मिस्ट्री गर्ल कहा गया था। कई लोगों ने कहा था कि वह साक्षी धोनी की दोस्त हैं और इसी वजह से आईपीएल देखने के लिए आती हैं। हालांकि बाद में जानकारी सामने आई कि वह दीपक चाहर की बहन हैं।
बांग्लादेश के साथ खेली गई टी-20 सीरीज के निर्णायक मैच में दीपक चाहर ने तीसरे मैच में विकेट चटकाऊ गेंदबाजी कर मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, इसके लिए चाहर को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। दीपक ने मात्र 7 रन देकर 6 विकेट लेकर भारत के टी 20 के सबसे शानदार आंकड़े बना लिए हैं।