{"_id":"5bc6caf9bdec2269717a18dc","slug":"deepak-chahar-house-targets-by-robbers-six-men-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के घर में चोरी की कोशिश, 6 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर के घर में चोरी की कोशिश, 6 बदमाश गिरफ्तार
Wed, 17 Oct 2018 11:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
deepak chahar cricketer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दीपक चहर के आगरा स्थित घर में चोरी की कोशिश करने वाले छह बदमाशों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश तब की जब मानसरोवर कॉलोनी स्थित घर में उनकी मां अकेली थीं। हालांकि, दीपक की मां की जागरूकता के चलते बदमाश अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं।
2 of 6
deepak chahar
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले दीपक का घर शाहगंज क्षेत्र की मानसरोवर कॉलोनी में है। घर में उनकी मां पुष्पा चहर रहती हैं। 11 अक्टूबर को वो घर में अकेली थीं। पति लोकेंद्र सिंह चहर दूसरे मकान पर गए थे। रात तकरीबन 10:30 बजे छह बदमाश आ गए। बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए।
3 of 6
दीपक चाहर
- फोटो : ipl
इसके बाद छत और किचन की खिड़की को तोड़ने की कोशिश की। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे। पुष्पा जाग गईं। उन्होंने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इस पर वो अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच गए। बदमाश भाग गए। इनमें से एक आरोपी रूपा उर्फ रूप किशोर को परिजनों ने पहचान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
deepak chahar cricketer
रूप मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रहा रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांच साथी भी पकड़े गए। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में रूप किशोर उर्फ रूपा, राजकुमार, विजय कुशवाहा, दशरथ, दीन दयाल उर्फ दीना और राकेश हैं। रूप किशोर पर दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
5 of 6
दीपक चाहर
आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक ऑटो, एक प्रोजेक्टर, दो प्रिंटर, चार सीपीयू, पांच मोनीटर, तीन सिलेंडर, एक कुकर, एक मिक्सी, चार कंबल, सोने-चांदी के जेवरात और 3050 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी दिन में रेकी करते थे। चाय के खोखो पर बैठ जाते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।